Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update @ 24 May: झारखंड में आज कोरोना से 33 मौतें, 1394 नए मामले Latest Update

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में सोमवार को 48088 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 1394 संक्रमित पाए गए। राज्य में 24 घंटे के भीतर 33 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। रांची में 199 नए कोरोना मरीज मिले जबकि 626 स्वस्थ हुए। यहां 11 मरीजों की मौत हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 24 May 2021 11:19 PM (IST)Updated: Mon, 24 May 2021 11:19 PM (IST)
Jharkhand Corona Update @ 24 May: झारखंड में आज कोरोना से 33 मौतें, 1394 नए मामले Latest Update
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में सोमवार को 1,394 संक्रमित पाए गए। 33 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में सोमवार को 48,088 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 1,394 संक्रमित पाए गए। वहीं, 3,291 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में 24 घंटे के भीतर 33 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। रांची में 199 नए कोरोना मरीज मिले, जबकि 626 स्वस्थ हुए। यहां 11 मरीजों की मौत हुई है। बहरहाल ताजा रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में अब कोरोना संक्रमण दर तीन फीसद से कम हो गई है। मौत में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई है।

loksabha election banner

राज्य में लगातार दूसरे दिन मिले डेढ़ हजार से कम कोरोना संक्रमित

राज्य में लगातार दूसरे दिन डेढ़ हजार से कम संख्या में नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सोमवार को यहां 48,088 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 1,394 संक्रमित पाए गए। इस तरह, संक्रमण दर महज 2.89 फीसद रही। राज्य में एक दिन पूर्व रविवार को 1,345 नए संक्रमित ही मिले थे। इधर, राज्य में 24 घंटे के भीतर 3,291 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, 24 घंटे के भीतर 33 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

रांची में लंबे समय बाद मिले 24 घंटे में  200 से कम नए मरीज

राहत की बात यह है कि कोरोना मरीजों की होनेवाली मौत में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई है। रांची की बात करें तो यहां सोमवार को 199 नए कोरोना मरीज मिले, जबकि 626 स्वस्थ हुए। यहां लंबे समय बाद 200 से कम संख्या में नए संक्रमित एक दिन में मिले हैं। इधर, रांची में 11 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। नए संक्रमित से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 17,569 हो गई है।

सोमवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला  - संक्रमित - स्वस्थ

  1. बोकारो  58  163
  2. चतरा 29  00
  3. देवघर 65  310
  4. धनबाद 103  314
  5. दुमका  22  30
  6. पूर्वी सिंहभूम 258  385
  7. गढ़वा 49  123
  8. गिरिडीह 62  82
  9. गोड्डा 22  15
  10. गुमला 44  99
  11. हजारीबाग 107  216
  12. जामताड़ा 08  64
  13. खूंटी 08  64
  14. कोडरमा  34  58
  15. लातेहार  12  189
  16. लोहरदगा 44  38
  17. पाकुड़ 04  17
  18. पलामू  62  97
  19. रामगढ़ 16  102
  20. रांची 199  626
  21. साहिबगंज 15  36
  22. सरायकेला 32  19
  23. सिमडेगा 48  121
  24. पश्चिमी सिंहभूम 93  123

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.