Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update @ 26 May: झारखंड में आज कोरोना से 19 मौतें, 977 नए मामले Latest Update

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना के संक्रमण कम होने से मिलनेवाले दैनिक मामले में लगातार कमी आ रही है। बुधवार को यहां महज 977 नए कोरोना संक्रमित मिले। राज्य में 52 दिनों बाद 24 घंटे के भीतर एक हजार से कम संख्या में नए संक्रमित मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 27 May 2021 03:23 AM (IST)Updated: Thu, 27 May 2021 03:23 AM (IST)
Jharkhand Corona Update @ 26 May: झारखंड में आज कोरोना से 19 मौतें, 977 नए मामले Latest Update
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में बुधवार को महज 977 नए कोरोना संक्रमित मिले।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना के संक्रमण कम होने से मिलनेवाले दैनिक मामले में लगातार कमी आ रही है। बुधवार को यहां महज 977 नए कोरोना संक्रमित मिले। राज्य में 52 दिनों बाद 24 घंटे के भीतर एक हजार से कम संख्या में नए संक्रमित मिले हैं। इससे पहले चार अप्रैल को यहां 788 नए संक्रमित मिले थे, जिसके बाद लगातार दैनिक मामले की संख्या बढ़ रही थी।

loksabha election banner

52 दिनों बाद मिले कोरोना के एक हजार से कम नए केस

बुधवार को राज्य मे 42,453 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 977 संक्रमित मिले। इस तरह सैंपल जांच में पॉजिटिविटी रेट 2.30 फीसद रही। राज्य में सिर्फ दो जिले में ही सौ से अधिक नए संक्रमित मिले हैं, बाकी अन्य जिलों में सौ से कम संख्या में नए मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम में सर्वाधिक 160 तथा रांची में 120 नए मरीज मिले हैं।

977 नए संक्रमित मिले, 19 की मौत

इधर, बुधवार को राज्य में 2,403 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, 24 घंटे के भीतर 19 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हुई है। ये सभी मौत आठ जिलों में हुई है। रांची में सात, पूर्वी सिंहभम में पांच, हजारीबाग में दो तथा धनबाद, दुमका, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम व गुमला में एक-एक मरीज की मौत हुई है। राज्य के 16 जिलों में कोई मौत नहीं हुई है। 

21 जिलों में नए मरीज मिलने से अधिक स्वस्थ हुए

राज्य में लगातार 17 दिनों से नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 14,196 हो गई है। बुधवार को राज्य के 21 जिलों में नए संक्रमित से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। सिर्फ देवघर, खूंटी और गिरिडीह में ही ऐसा नहीं हुआ। 

बुधवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला  - संक्रमित - स्वस्थ

  1. बोकारो  64   202
  2. चतरा 26  167
  3. देवघर 33  07
  4. धनबाद  73  178
  5. दुमका  10  45
  6. पूर्वी सिंहभूम 160  363
  7. गढ़वा 26  37
  8. गिरिडीह 52  48
  9. गोड्डा 12  25
  10. गुमला 33  64
  11. हजारीबाग 53  151
  12. जामताड़ा 10  41
  13. खूंटी 65  12
  14. कोडरमा  45  67
  15. लातेहार  25  105
  16. लोहरदगा 18  37
  17. पाकुड़ 02  08
  18. पलामू  22  62
  19. रामगढ़ 29  97
  20. रांची  120  453
  21. साहिबगंज 09  18
  22. सरायकेला 31  52
  23. सिमडेगा 26  89
  24. पश्चिमी सिंहभूम 33  75

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.