Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update @ 30 May: झारखंड में आज कोरोना से 19 मौतें, 703 नए मामले Latest Update

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में 52 दिनों बाद एक्टिव केस दस हजार से कम हो गए हैं। एक समय यह 61 हजार तक पहुंच गई थी। रविवार को 703 नए संक्रमित मिले 1724 स्वस्थ हुए। 24 घंटे में 19 मरीजों की जान चली गई इनमें 13 सिर्फ रांची के हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 31 May 2021 02:26 AM (IST)Updated: Mon, 31 May 2021 02:26 AM (IST)
Jharkhand Corona Update @ 30 May: झारखंड में आज कोरोना से 19 मौतें, 703 नए मामले Latest Update
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में रविवार को 703 कोरोना संक्रमित मिले। 19 मरीजों की मौत हो गई।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में जहां कोरोना को संक्रमण लगातार कम हो रहा है, वहीं, 19 दिनों से लगातार नए संक्रमित से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इससे राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर दस हजार से भी कम (9,906) हो गई है। राज्य में 52 दिनों बाद रविवार को एक्टिव केस की संख्या घटकर दस हजार से कम हुई है। इससे पहले आठ अप्रैल को यहां 9,249 एक्टिव केस थे। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। एक समय तो राज्य में एक्टिव केस की संख्या 61 हजार तक पहुंच गई थी।

loksabha election banner

राज्य में रविवार को कुल 44,553 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 703 संक्रमित मिले। इस तरह पॉजिटिविटी रेट 1.5 फीसद रही। सबसे अधिक 105 मरीज हजारीबाग में मिले हैं। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 96, रांची में 72 तथा रामगढ़ में 50 नए संक्रमित मिले। अन्य सभी जिलों में 50 से कम संख्या में नए संक्रमित मिले हैं। इधर, राज्य में जितने संक्रमित मिले उससे दोगुने से अधिक कुल 1,724 पुराने मरीज स्वस्थ भी हुए।

राज्य में एक्टिव केस घटकर अब दस हजार से भी कम

इससे यहां एक्टिव केस की संख्या घटर 9,906 हाे गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में 19 कोरोना मरीजों की मौत हुई है, जिनमें 13 सिर्फ रांची के हैं। पूर्वी सिंहभूम में दो, बोकारो, गोड्डा, हजारीबाग व सिमडेगा में एक-एक मरीज की मौत हुई है। राहत की बात यह है कि राज्य के अन्य 18 जिलों में कोई मौत नहीं हुई है। 

रविवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ

  1. बोकारो 29 66
  2. चतरा 24 24
  3. देवघर 17 66
  4. धनबाद 41 98
  5. दुमका 03 09
  6. पूर्वी सिंहभूम 96 380
  7. गढ़वा 28 30
  8. गिरिडीह 15 13
  9. गोड्डा 32 13
  10. गुमला 28 67
  11. हजारीबाग 105 93
  12. जामताड़ा 08 22
  13. खूंटी 13 61
  14. कोडरमा 21 66
  15. लातेहार 21 55
  16. लोहरदगा 19 47
  17. पाकुड़ 10 05
  18. पलामू 13 59
  19. रामगढ़ 50 98
  20. रांची 72 268
  21. साहिबगंज 05 22
  22. सरायकेला 14 50
  23. सिमडेगा 18 63
  24. पश्चिमी सिंहभूम 21 49

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.