Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update @ 27 May: झारखंड में आज कोरोना से 16 मौतें, 695 नए मामले Latest Update

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना संक्रमण लगभग काबू में आ गया है। गुरुवार को राज्‍य में महज 695 कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि कोरोना संक्रमित 16 मरीजों को जान गंवानी पड़ी। लंबे समय बाद राज्य के सभी जिलों में सौ से कम संख्या में नए मरीज मिले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 28 May 2021 02:22 AM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 02:23 AM (IST)
Jharkhand Corona Update @ 27 May: झारखंड में आज कोरोना से 16 मौतें, 695 नए मामले Latest Update
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में गुरुवार को 695 कोरोना पॉजिटिव मिले। 16 मरीजों को जान गंवानी पड़ी।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार कम हो रहा है। यहां लगातार दूसरे दिन गुरुवार को एक हजार से कम संख्या में नए संक्रमित मिले। रांची में भी प्रतिदिन मिलनेवाले संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। यहां 58 दिनों बाद गुरुवार को सौ से कम संख्या में संक्रमित (89) मिले। इससे पहले यहां 29 मार्च को सौ से कम (62) संक्रमित मिले थे। इसके बाद यहां लगातार तेजी से नए संक्रमित की संख्या बढ़ी थी।

loksabha election banner

गुरुवार को खराब मौसम होने के कारण राज्य में जांच कम हुई। राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 29,155 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 695 संक्रमित पाए गए। इस तरह, पॉजिटिविटी रेट 2.38 फीसद रही। लंबे समय बाद राज्य के सभी जिलों में सौ से कम सख्या में संक्रमित मिले हैं। पाकुड़ में तो एक भी मरीज नहीं मिला, जबकि चतरा में दस तथा दुमका, गढ़वा व गोड्डा में दस से कम संख्या में नए संक्रमित मिले।

रांची में 58 दिनों बाद मिले सौ से कम नए कोरोना संक्रमित

रांची में भी महज 89 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को राज्य में रांची के 275 मरीजाें सहित कुल 1,778 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, रांची के पांच मरीजों सहित कुल 16 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हुई। इनमें पूर्वी सिंहभूम के तीन, धनबाद के दो, बोकारो, गढ़वा, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, सरायकेला के एक-एक मरीज भी शामिल हैं। राज्य में कोरोना मरीजों की होनेवाली मौत में भी लगातार कमी आ रही है।

एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 13,097

राज्य में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर अब 94.61 प्रतिशत हो गई है। इससे राज्य में एक्टिव केस की संख्या लगातार घट रही है। अब यहां एक्टिव केस की संख्या घटकर 13,097 हो गई है। बता दें कि देश में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 90 प्रतिशत ही है।

गुरुवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ

  1. बोकारो 32 100
  2. चतरा 10 30
  3. देवघर 35 23
  4. धनबाद 76 169
  5. दुमका 05 12
  6. पूर्वी सिंहभूम 67 200
  7. गढ़वा 03 35
  8. गिरिडीह 43 46
  9. गोड्डा 01 13
  10. गुमला 40 149
  11. हजारीबाग 42 137
  12. जामताड़ा 18 32
  13. खूंटी 19 74
  14. कोडरमा 18 72
  15. लातेहार 35 55
  16. लोहरदगा 22 45
  17. पाकुड़ 00 36
  18. पलामू 37 64
  19. रामगढ़ 42 83
  20. रांची 89 275
  21. साहिबगंज 11 19
  22. सरायकेला 19 34
  23. सिमडेगा 19 16
  24. पश्चिमी सिंहभूम 12 53

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.