Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update@3May: झारखंड में आज कोरोना से 129 मौतें, 6899 नए मामले; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus Update सोमवार को राज्य में विशेष अभियान के तहत कुल 51527 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 6899 संक्रमित मिले। इस तरह प्रत्येक सौ लोगों की जांच में 13 ही संक्रमित मिले। 129 लोगों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें 38 मरीज रांची के थे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 04 May 2021 07:02 AM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 09:25 AM (IST)
Jharkhand Corona Update@3May: झारखंड में आज कोरोना से 129 मौतें, 6899 नए मामले; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update: सोमवार को झारखंड में 6,899 संक्रमित मिले। 129 लोगों की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update एक माह से अधिक समय से कोरोना संक्रमण से त्रस्त रांची के लोगों के लिए राहत की खबर है। रांची में लंबे समय बाद नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। यहां 40 दिनों बाद ऐसा हुआ है। सोमवार को यहां 977 नए मरीज ही मिले, जबकि इससे अधिक कुल 1,027 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। जिले में लगातार दूसरे दिन एक हजार से कम संख्या में नए संक्रमित मिले हैं। इससे पहले यहां लगातार एक हजार से अधिक मरीज मिल रहे थे।

loksabha election banner

रांची में 977 नए कोरोना मरीज मिले, 1,027 मरीजों ने दी कोरोना को मात

सोमवार को राज्य में विशेष अभियान के तहत कुल 51,527 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 6,899 संक्रमित मिले। इस तरह प्रत्येक सौ लोगों की जांच में 13 ही संक्रमित मिले। इस जांच से यह भी पता चला कि वैसे जिले जहां कम संख्या में दैनिक मामले मिल रहे थे, वहां संक्रमण अधिक है। जैसे, पाकुड़ में हाल के दिनों में जहां गिने-चुने मरीज मिल रहे थे, वहां सोमवार को 110 नए मरीज मिले। सोमवार को रांची के बाद हजारीबाग में भी बड़ी संख्या में कुल 944 नए संक्रमित मिले।

अबतक कोरोना से जान गंवानेवाले की संख्या हुई तीन हजार से पार

राहत की बात यह है कि राज्य में 24 घंटे के भीतर 5,614 मरीज स्वस्थ भी हुए। हालांकि इस दौरान कुल 129 लोगों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें 38 मरीज रांची के थे। रांची के अलावा पूर्वी सिंहभूम में 22, धनबाद में 12, रामगढ़ व सिमडेगा में सात-सात, हजारीबाग में छह, जामताड़ा, खूंटी, देवघर, गिरिडीह में चार-चार, गोड्डा, लातेहार, कोडरमा, पलामू व गढ़वा में तीन-तीन, गुमला, लोहरदगा में दो, पाकुड़, सरायकेला व पश्चिमी सिंहभूम में एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई। शेष चार जिले बोकारो, चतरा, दुमका व साहिबगंज में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में पिछली लहर से लेकर अबतक कोरोना से जान गंवानेवाले मरीजों की संख्या बढ़कर अब 3,073 हो गई है।

नौ जिलों में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज हुए स्वस्थ

सोमवार को राज्य के नौ जिलों में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। इनमें रांची के अलावा धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, जामताड़ा, लोहरदगा, रामगढ़, साहिबगंज तथा सरायकेला खरसावां शामिल हैं। राज्य में नए संक्रमित मिलने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 59,675 हो गई है।

सोमवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ

  1. बोकारो  397   266
  2. चतरा  242  179
  3. देवघर 185   192
  4. धनबाद  130  153
  5. दुमका 122  115
  6. पूर्वी सिंहभूम 731  937
  7. गढ़वा 61   79
  8. गिरिडीह 271  97
  9. गोड्डा 257   105
  10. गुमला 363  204
  11. हजारीबाग 944  305
  12. जामताड़ा 146   182
  13. खूंटी 206   130
  14. कोडरमा 280  185
  15. लातेहार 245   92
  16. लोहरदगा 105    200
  17. पाकुड़ 110  07
  18. पलामू 178  165
  19. रामगढ़ 410  544
  20. रांची 977  1027
  21. साहिबगंज 49   59
  22. सरायकेला 140  156
  23. सिमडेगा 128   87
  24. पश्चिमी सिंहभूम 222  157

कब कितने मरीज मिले

दिन - रांची - झारखंड

  • 1 अप्रैल 369 690
  • 2 अप्रैल 368 694
  • 3 अप्रैल 472 873
  • 4 अप्रैल 446, 788
  • 5 अप्रैल 569 1,086
  • 6 अप्रैल 539 1,264
  • 7 अप्रैल 562 1,312
  • 8 अप्रैल 858 1,882
  • 9 अप्रैल 754 1,925
  • 10 अप्रैल 904 2,373
  • 11 अप्रैल 1,076 2,296
  • 12 अप्रैल 787 2,366
  • 13 अप्रैल 1,049 2,844
  • 14 अप्रैल 1,273 3,198
  • 15 अप्रैल 1,393 3,480
  • 16 अप्रैल 1,372 3,843
  • 17 अप्रैल 1,410 3,869
  • 18 अप्रैल 1,073 3,992
  • 19 अप्रैल 1,404 4,290
  • 20 अप्रैल 1,703 4,969
  • 21 अप्रैल 1,361 5,041
  • 22 अप्रैल 1,467 7,595
  • 23 अप्रैल 1364 5,741
  • 24 अप्रैल 1,609 5,152
  • 25 अप्रैल 1,494 5,903
  • 26 अप्रैल 1,686 5,541
  • 27 अप्रैल 1,574 6,020
  • 28 अप्रैल 1,771 8,075
  • 29 अप्रैल 1,539 5,961
  • 30 अप्रैल 1,297 5,961
  • 1 मई  1,377  6,323
  • 2 मई  913  4,738
  • 3 मई  977   6,899

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.