Jharkhand Corona Update @ 13 May: झारखंड में आज कोरोना से 108 मौत, 4991 नए मामले Latest Update
Jharkhand Corona Update 13 May झारखंड में गुरुवार को 4991 कोरोना संक्रमित मिले। इस तरह पॉजिटिविटी रेट 8.45 फीसद रही। राज्य में 24 घंटे के भीतर 6882 मरीज स्वस्थ भी हुए। हालांकि इस दौरान 108 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर लगातार बढ़ रही है। ऐसा नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से हो रहा है। राज्य में एक समय यह दर घटकर 74 फीसद हो गई थी। अब एक बार फिर यह दर बढ़कर 82.77 फीसद हो गई है। हालांकि देश में मरीजों के स्वस्थ होेने की दर 83.20 फीसद है। इधर, राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 61 हजार से घटकर 48,468 हो गई है।
पलामू में सबसे अधिक 932 नए मरीज मिले, रांची में 605 नए संक्रमित
गुरुवार को राज्य में 59,078 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 4,991 संक्रमित मिले। इस तरह पॉजिटिविटी रेट 8.45 फीसद रही। राज्य में 24 घंटे के भीतर 6,882 मरीज स्वस्थ भी हुए। राज्य में लगातार पांचवें दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य के 15 जिलों में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। इनमें रांची के अलावा बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, रामगढ़, साहिबगंज, सरायकेला तथा पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।
राज्य में 108 मरीजों की मौत, इनमें 40 सिर्फ रांची के
इधर, राज्य में शुक्रवार को भी 108 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें 40 मरीज रांची के थे। पूर्वी सिंहभूम में 16 तथा बोकारो और हजारीबाग में भी दस-दस मरीजों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना मरीजों की हो रही मौत चिंता का कारण बनी हुई है। अब राज्य में मृत्यु दर बढ़कर 1.40 फीसद हो गई है जो राष्ट्रीय औसत 1.10 फीसद से अधिक है।
रांची में फिर नए संक्रमित में आई कमी
रांची में एक बार फिर नए दैनिक मामले में कमी आई है। यहां गुरुवार को 605 नए संक्रमित मिले। इससे पहले यहां बुधवार को 658 नए मरीज मिले थे। बता दें कि रांची में लगातार दो दिनों से दैनिक मामले में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई थी है। इससे पहले यहां मिलनेवाले दैनिक मामले में लगातार चार दिनाें तक गिरावट दर्ज की गई थी। रांची में लगातार सातवें दिन एक हजार से कम संख्या में नए मरीज मिले हैं।
गुरुवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ
जिला - संक्रमित - स्वस्थ
- बोकारो 272 667
- चतरा 179 61
- देवघर 100 54
- धनबाद 175 173
- दुमका 49 40
- पूर्वी सिंहभूम 579 923
- गढ़वा 167 28
- गिरिडीह 124 241
- गोड्डा 79 78
- गुमला 237 363
- हजारीबाग 364 582
- जामताड़ा 62 100
- खूंटी 91 129
- कोडरमा 145 24
- लातेहार 140 161
- लोहरदगा 62 105
- पाकुड़ 07 149
- पलामू 932 450
- रामगढ़ 202 366
- रांची 605 1,765
- साहिबगंज 16 53
- सरायकेला 60 116
- सिमडेगा 162 52
- पश्चिमी सिंहभूम 182 202
इस माह कोरोना संक्रमण का ट्रेंड
- 1 मई 6,323 4,770 159
- 2 मई 4,738 4,541 115
- 3 मई 6,899 5,614 129
- 4 मई 5,974 5,810 132
- 5 मई 5,770 5,804 141
- 6 मई 6,974 5,740 133
- 7 मई 5,973 5,293 136
- 8 मई 6,112 5,953 141
- 9 मई 4,169 6,461 97
- 10 मई 6,187 6,962 129
- 11 मई 4,365 7,531 103
- 12 मई 4,362 8,331 97
- 13 मई 4,991 6,882 108
गुरुवार को राज्य में 59,078 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 4991 संक्रमित मिले। इस तरह पॉजिटिविटी रेट 8.45 फीसद रही। राज्य में 24 घंटे के भीतर 6,882 मरीज स्वस्थ भी हुए। हालांकि इस दौरान 108 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। रांची में 605 नए मरीज मिले, जबकि 1765 मरीज स्वस्थ हुए। यहां 24 घंटे के भीतर 40 मरीजों की मौत हो गई।