Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज अभी तक 1026 नए कोरोना संक्रम‍ित मिले, 11 की मौत

झारखंड में जहां कोरोना की जांच की रफ्तार बढ़ने से लगातार बड़ी संख्या में नए संक्रमित की पहचान हो रही है वहीं पुराने मरीज तेजी से संक्रमणमुक्त भी हो रहे हैं।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 09:26 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 08:27 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज अभी तक 1026 नए कोरोना संक्रम‍ित मिले, 11 की मौत
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज अभी तक 1026 नए कोरोना संक्रम‍ित मिले, 11 की मौत

रांची (राज्य ब्यूरो)। झारखंड में जहां कोरोना की जांच की रफ्तार बढ़ने से लगातार बड़ी संख्या में नए संक्रमित की पहचान हो रही है, वहीं पुराने मरीज तेजी से संक्रमणमुक्त भी हो रहे हैं। गुरुवार को भी राज्य में 24 घंटे के भीतर 1,450 मरीज संक्रमणमुक्त हुए। हालांकि इस बीच 1,026 नए संक्रमित की पहचान भी हुई। वहीं, पूर्वी सिंहभूम के पांच, रांची व धनबाद के दो-दो तथा दुमका और पश्चिमी सिंहभूम के एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई। बता दें कि राज्य में सबसे अधिक कोरोना मरीजों की मौत पूर्वी सिंहभूम में हो रही है। यहां अबतक 259 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार ने इसके कारणों की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के एक संयुक्त स्तर के पदाधिकारी के अलावा आइडीएसपी के प्रतिनिधि, डब्ल्यूएचओ के झारखंड के प्रतिनिधि तथा एमजीएम, जमशेदपुर के एक चिकित्सक शामिल हैं। यह कमेटी शुक्रवार को जमशेदपुर जाकर इसकी जांच कर सकती है।

prime article banner

कहां म‍िले क‍ितने मामले

गुरुवार को बोकारो में 33, चतरा में 09, देवघर में 26, धनबाद में 45, दुमका में 13, पूर्वी सिंहभूम में 184, गढ़वा में 21, गिरिडीह में 12, गुमला में 41, गोड्डा में छह, जामताड़ा में 14, हजारीबाग में 117, खूंटी में 52, कोडरमा में 27, लातेहार में 16, लोहरदगा में 20, पाकुड़ में 06, पलामू में 48, रामगढ़ में 23, रांची में 209, साहिबगंज में 07, सरायकेला खरसावां में 25, सिमडेगा में 13 तथा पश्चिम सिंहभूम में 59 नए संक्रमित की पहचान हुई।

कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ

गुरुवार को बोकारो में 21, देवघर में 29, धनबाद में 92, दुमका में 01, पूर्वी सिंहभूम में 253, गढ़वा में 41, गिरिडीह में 18, गोड्डा में 21, गुमला में 45, जामताड़ा में 05, हजारीबाग में 33, खूंटी में 05, कोडरमा में 70, लातेहार में 39, रामगढ़ में 111, रांची में 446, सरायकेला खरसावां में 104, साहिबगंज में 08 तथा पश्चिम सिंहभूम में 98 मरीज स्वस्थ हुए।

कोरोना मीटर-

नए मरीज : 1026

गुरुवार को हुई मौत : 11

एक दिन पूर्व मिले मरीज : 1,618

सक्रिय मरीज : 13,676

गुरुवार को हुए स्वस्थ : 1,450

अबतक स्वस्थ : 52,807

कोरोना के कुल मामले : 67,100

अबतक मौत : 617

गुरुवार को हुई जांच : 20,431

अबतक हुई जांच : 15,87,459

झारखंड में कोरोनावायरस की रफ्तार थम नहीं रही है। झारखंड में गुरुवार को हुई जांच में कुल 1026 नए कोरोना संक्रम‍ित की पहचान हुई। राहत की बात यह है क‍ि इससे अध‍िक कुल 1450 मरीज संक्रमणमुक्‍त हुए। गुरुवार को कुल 11 मरीजों के इलाज के क्रम में मौत हुई है। इनमें पूर्वी स‍िंहभूम के पांच, धनबाद व रांची के दो-दो तथा दुमका और पश्‍चि‍मी स‍िंहभूम के एक-एक मरीज शाम‍िल हैं।

गुरुवार को बोकारो में 33, चतरा में 09, देवघर में 26, धनबाद में 45, दुमका में 13, पूर्वी सिंहभूम में 184, गढ़वा में 21, गिरिडीह में 12, गुमला में 41, गोड्डा में छह, जामताड़ा में 14, हजारीबाग में 117, खूंटी में 52, कोडरमा में 27, लातेहार में 16, लोहरदगा में 20, पाकुड़ में 06, पलामू में 48, रामगढ़ में 23, रांची में 209, साहिबगंज में 07, सरायकेला खरसावां में 25, सिमडेगा में 13 तथा पश्चिम सिंहभूम में 59 नए संक्रमित की पहचान हुई।

कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ

गुरुवार को बोकारो में 21, देवघर में 29, धनबाद में 92, दुमका में 01, पूर्वी सिंहभूम में 253, गढ़वा में 41, गिरिडीह में 18, गोड्डा में 21, गुमला में 45, जामताड़ा में 05, हजारीबाग में 33, खूंटी में 05, कोडरमा में 70, लातेहार में 39, रामगढ़ में 111, रांची में 446, सरायकेला खरसावां में 104, साहिबगंज में 08 तथा पश्चिम सिंहभूम में 98 मरीज स्वस्थ हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.