Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले 65 कोरोना पॉजिटिव, रांची में 53; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में मंगलवार को 9858 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 65 संक्रमित पाए गए। 53 मरीज अकेले रांची में मिले। राज्य के 24 जिलों में से 19 जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिला। पूर्वी सिंहभूम में पांच सिमडेगा में तीन बोकारो-धनबाद में दो नए संक्रमित मिले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 09:58 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 09:58 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले 65 कोरोना पॉजिटिव, रांची में 53; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में मंगलवार को 65 कोरोना संक्रमित पाए गए।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update राज्य में मंगलवार को 9,858 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 65 ही संक्रमित पाए गए। इनमें 53 मरीज अकेले रांची में मिले। राज्य के 24 जिलों में से 19 जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिला। इनमें संक्रमनमुक्त हो चुके जिले पाकुड़ तथा खूंटी के अलावा चतरा, देवघर, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज, सरायकेला खरसावां तथा पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।  रांची के अलावा पूर्वी सिंहभूम में पांच, सिमडेगा में तीन, बोकारो तथा धनबाद में दो-दो नए संक्रमित मिले। इधर, राज्य के विभिन्न जिले में 65 मरीज स्वस्थ भी हुए। राहत की बात यह भी है कि 24 घंटे के भीतर राज्य में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.