Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Update: रांची को छोड़ झारखंड के 23 जिले क्रिटिकल स्टेज से बाहर, एक लाख में सिर्फ 4 लोग कोरोना संक्रमित

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड कोरोना संक्रमण के क्रिटिकल स्टेज से बाहर हो गया है। राज्य के 24 में 23 जिले क्रिटिकल स्टेज से बाहर हैं सिर्फ रांची अभी भी इस स्थिति में बना हुआ है। यहां अभी भी एक लाख की आबादी पर 24 लोग संक्रमित हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 07:04 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 08:53 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: रांची को छोड़ झारखंड के 23 जिले क्रिटिकल स्टेज से बाहर, एक लाख में सिर्फ 4 लोग कोरोना संक्रमित
Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में एक लाख की आबादी पर महज चार लोग ही अब कोरोना संक्रमित हैं।

रांची, [नीरज अम्बष्ठ]। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड कोरोना संक्रमण के क्रिटिकल स्टेज से बाहर हो गया है। राज्य के 24 में 23 जिले क्रिटिकल स्टेज से बाहर हैं, सिर्फ रांची अभी भी इस स्थिति में बना हुआ है। यहां अभी भी एक लाख की आबादी पर 24 लोग संक्रमित हैं, जबकि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) किसी राज्य या जिले में एक लाख की आबादी पर 15 से अधिक सक्रिय मरीज (एक्टिव केस) होने को क्रिटिकल मानता है। पूरे झारखंड की बात करें तो यहां एक लाख की आबादी पर महज चार लोग ही अब भी संक्रमित हैं। एक माह पहले राज्य में इतनी आबादी पर एक्टिव केस की संख्या 14 थी। 

loksabha election banner

रांची के बाद पूर्वी सिंहभूम

एक माह पहले झारखंड में चार जिले रांची, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी तथा सरायकेला खरसावां क्रिटिकल स्टेज में बने हुए थे, क्योंकि यहां एक लाख की आबादी पर 15 से अधिक लोग संक्रमित थे। इनमें से रांची को छोड़कर अन्य तीन जिले इस स्थिति से बाहर निकल चुके हैं। वर्तमान में सात जिले ऐसे हैं जहां एक लाख की आबादी पर एक या इससे भी कम लोग अब भी संक्रमित हैं। इनमें गोड्डा, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, सिमडेगा, गिरिडीह तथा पलामू शामिल हैं। वर्तमान में  इतनी आबादी पर रांची के बाद सबसे अधिक पूर्वी ङ्क्षसहभूम में सात लोग अब भी संक्रमित हैं। अन्य सभी जिलों में ऐसे मरीजों की संख्या इससे कम है। राज्य में लातेहार एकमात्र जिला है जहां एक माह में इतनी आबादी पर एक्टिव केस की संख्या में कमी नहीं आई है। 

पूरे राज्य के आधे एक्टिव केस सिर्फ रांची में

राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केस घटकर 1,590 हो गए हैं। इनमें से लगभग आधे एक्टिव केस रांची में हैं। यहां अब भी 791 लोग संक्रमित हैं। इसके बाद सिर्फ पूर्वी सिंहभूम जिला ऐसा है, जहां 171 लोग अब भी संंक्रमित हैं। अन्य जिलों में ऐसे मरीजों की संख्या सौ से कम है। आधा दर्जन जिलों में तो 20 से भी कम संख्या में एक्टिव केस हैं।   

झारखंड में कहां कितने अब भी संक्रमित

रांची : 791, पूर्वी सिंहभूम : 171, बोकारो : 85, सरायकेला : 64,  हजारीबाग : 58, धनबाद : 55, लोहरदगा : 40, पलामू : 33, गढ़वा : 31, रामगढ़ : 31, साहिबगंज : 29, पश्चिमी ङ्क्षसहभूम : 27, लातेहार : 26, देवघर : 24, दुमका : 22, कोडरमा : 22, चतरा : 21, गुमला : 20, खूंटी : 16,  गोड्डा : 14, सिमडेगा : 10, जामताड़ा : 09,  गिरिडीह : 06, पाकुड़ : 03 

एक लाख की आबादी पर झारखंड के जिलों में एक्टिव केस

जिला - 2 नवंबर - 13 दिसंबर  

  1. रांची  51  24
  2. पूर्वी सिंहभूम  51  07
  3.  खूंटी  16  03
  4. सरायकेला खरसावां  16  05
  5. धनबाद  14  02
  6. लोहरदगा 14 08
  7. बोकारो  13  04
  8. सिमडेगा  10  01
  9. गुमला  09  02
  10. देवघर  07  02
  11. जामताड़ा  07  01
  12. रामगढ़  07  03
  13. गढ़वा  06  02
  14. दुमका  05  01
  15. पाकुड़  05  01
  16. प. ङ्क्षसहभूम 05  02
  17. कोडरमा  04  03
  18. चतरा  04  02
  19. हजारीबाग 04  03
  20. लातेहार  03  03
  21. गोड्डा  03  01
  22. साहिबगंज  03  02
  23. गिरिडीह  02  01
  24. पलामू  02  01 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.