Move to Jagran APP

Coronavirus Update: झारखंड में 10 लाख की आबादी पर 10,582 लोगों की ही कोरोना जांच, यहां से कम सिर्फ बिहार में

Jharkhand Coronavirus Update News कई राज्यों ने इतनी ही आबादी पर 40 हजार से अधिक सैंपल की जांच की है। अभियान चलाने से जांच बढ़ती है। दूसरे चरण का अभियान शुरू हुआ है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 07:31 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 08:38 AM (IST)
Coronavirus Update: झारखंड में 10 लाख की आबादी पर 10,582 लोगों की ही कोरोना जांच, यहां से कम सिर्फ बिहार में
Coronavirus Update: झारखंड में 10 लाख की आबादी पर 10,582 लोगों की ही कोरोना जांच, यहां से कम सिर्फ बिहार में

रांची, [नीरज अम्बष्ठ]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना पर काबू पाने के लिए अधिक से अधिक सैंपल की जांच पर जोर दिया है, लेकिन झारखंड में हाल के दिनों में जांच की गति बढऩे के बावजूद दस लाख की आबादी पर अभी तक 10,582 लोगों की ही कोरोना जांच हुई है। सिर्फ बिहार ही ऐसा राज्य है जहां इतनी आबादी पर झारखंड से कम सैंपल की जांच हुई है।

prime article banner

यहां अभी तक दस लाख की आबादी पर 9,878 सैंपल की ही जांच हुई। दूसरी तरफ कई राज्य ऐसे हैं जिसने इतनी ही आबादी पर 40 हजार से अधिक सैंपल की जांच कर ली है। इनमें गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, असम, जम्मू कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश तथा त्रिपुरा शामिल हैं।

औसतन सात हजार सैंपल की जांच

झारखंड में 11 अगस्त तक कुल 3,95,800 सैंपल की जांच हुई थी। इस तरह, राज्य में दस लाख की आबादी पर कुल 10,582 सैंपल की जांच हुई। झारखंड में पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन औसतन सात हजार सैंपल की जांच ही हो रही है। हालांकि क्षमता इससे अधिक सैंपल की जांच की है। झारखंड के अन्य पड़ोसी राज्यों की तुलना करें तो दस लाख की आबादी पर ओडिशा में 15,586, छत्तीसगढ़ में 13,537, प. बंगाल में 11,062 तथा उत्तर प्रदेश में 14,732 सैंपल की जांच अबतक हो चुकी है। आंकड़े ये भी बताते हैं कि जिन राज्यों में अधिक जांच हुई वहां की रिकवरी रेट बेहतर है।

30 जुलाई तक दस लाख की आबादी पर 7,601 की ही जांच

राज्य में 30 जुलाई तक दस लाख की आबादी पर 7,601 सैंपल की ही जांच हुई थी। इस बीच राज्य सरकार ने 31 जुलाई से 2 अगस्त तक कोरोना जांच का विशेष अभियान चलाया। इससे दस लाख की आबादी पर 8,837 सैंपल की जांच पहुंच गई। इस तरह, प्रति दस लाख पर 1,236 अधिक सैंपल की जांच हुई। राज्य सरकार ने जांच की गति बढ़ाने के लिए बुधवार से दूसरे चरण का विशेष अभियान शुरू किया है।

14 अगस्त तक चलनेवाले इस अभियान में 35 हजार सैंपल की जांच का लक्ष्य रखा है। इसके तहत पहले दो दिन आरटीपीसीआर तथा ट्रूनेट से जांच होगी, जबकि अंतिम दिन रैपिड एंटीजन टेस्ट से जांच होगी। राज्य सरकार जांच की गति बढ़ाने के लिए लगातार संसाधन बढ़ा रही है। इसके बावजूद जितनी जांच होनी चाहिए उतनी नहीं हो पा रही है।

झारखंड में पिछले एक सप्ताह में हुई सैंपल की जांच

5 अगस्त : 5,372

6 अगस्त : 7,037

7 अगस्त : 9,501

8 अगस्त : 7,560

9 अगस्त : 5,555

10 अगस्त : 7,051

11 अगस्त : 6,332

किस राज्य में दस लाख की आबादी पर अबतक कितनी जांच

राज्य - सैंपल की जांच - रिकवरी रेट

झारखंड  10,582  54.2

महाराष्ट्र  23,260 68.8

तमिलनाडु 44,395 81.2

आंध्र प्रदेश 49,647 63.3

कर्नाटक 29,946 56.0

दिल्ली 61,767 89.8

उत्तर प्रदेश 14,732 61.20

प. बंगाल 11,062 72.4

बिहार 9,878 65.7

तेलंगाना 17,273 71.8

गुजरात 15,586 72.2

असम 41,720 70.00

राजस्थान 23,103 73.6

ओडिशा 15,852 71.3

हरियाणा 26,197 83.5

मध्य प्रदेश 11,323 75.1

केरल 29,250 65.1

जम्मू कश्मीर 55,912 69.3

पंजाब 23,354 64.9

छत्तीसगढ़ 13,537 71.2

उत्तराखंड 20,251 62.0

गोवा 99,864 68.8

त्रिपुरा 51,384 72.9

हिमाचल प्रदेश 23,129 65.0

नगालैंड 21,864 32.5

अरुणाचल प्रदेश 74,926 70.2

मणिपुर 33,600 64.7

अरुणाचल प्रदेश 74,926 70.2

नोट : रिकवरी रेट के आंकड़े प्रतिशत में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK