Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Update: बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव, 24 घंटे‍ में मिले 1261 नए मरीज

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में शुक्रवार को 1270 मरीज स्वस्थ हुए। इसके अलावा छह मरीजों की मौत हो गई। 17 फीसद ही सक्रिय मरीज बचे हैं। अब तक 64515 स्वस्थ हो गए हैं। बाबूलाल गुरुवार को ही दिल्‍ली से लौटे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 01:24 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:31 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव, 24 घंटे‍ में मिले 1261 नए मरीज
पीपीई किट और फेस मास्‍क पहने स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी।

रांची, राज्य ब्यूरो। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच शुक्रवार को झारखंड में 1261 नए मरीज मिले, वहीं 1270 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मरांडी ने ट्वीटर पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी शेयर करते हुए समर्थकों से फिलहाल मुलाकात नहीं करने और संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है।

loksabha election banner

बाबूलाल गुरुवार को ही दिल्ली से लौटे हैं। दिल्ली में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश माथुर और भूपेंद्र यादव से मुलाकात की थी। इससे पहले, बाबूलाल झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में भी शामिल हुए थे। बाबूलाल मरांडी के सहयोगी राजेंद्र तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इधर, शुक्रवार को अलग-अलग जिलों में छह कोरोना संक्रमित लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

इनमें पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम के दो-दो तथा धनबाद और गोड्डा के एक मरीज की शामिल हैं। वहीं कई दिनों से नए संक्रमित मिलने से अधिक संख्या में पुराने मरीजों के स्वस्थ होने का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को एक बार फिर रांची में सबसे अधिक 410 नए संक्रमित की पहचान हुई। वहीं, यहां 184 मरीज स्वस्थ भी हुए। रांची के बाद पूर्वी सिंहभूम में 144 नए संक्रमित मिले।

अन्य सभी जिलों में 100 से कम नए केस मिले हैं। नए संक्रमित मरीजों के मिलने व पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में अब 17 फीसद ही सक्रिय केस बचे हैं। अबतक 64,515 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर अब 83 फीसद हो गई है।

कहां मिले, कितने मरीज

शुक्रवार को रांची में 410, पूर्वी सिंहभूम में 144,  देवघर में 75, धनबाद में 88, खूंटी में 63, हजारीबाग में 58, गढ़वा में 37, गिरिडीह में 47, गोड्डा में 14, बोकारो में 44, दुमका में 15, चतरा में तीन, गुमला में सात, जामताड़ा में 10, कोडरमा में 18, लातेहार में 11, लोहरदगा में 41, पाकुड़ में सात, पलामू में 28, रामगढ़ में 22, साहिबगंज में छह, सरायकेला खरसावां में 40, सिमडेगा में 14 तथा प. सिंहभूम में 59 नए संक्रमित की पहचान हुई।

कहां-कितने स्वस्थ हुए

शुक्रवार को राज्य में 1,270 कोरोना मरीज संक्रमणमुक्त हुए। इनमें पूर्वी सिंहभूम के 210, रांची के 184, धनबाद के 121, चतरा के 109, पश्चिमी सिंहभूम के 102, पलामू के 48, हजारीबाग के 53, रामगढ़ के 51, गोड्डा के 40, गढ़वा के 42, बोकारो के 35, देवघर के 36,  दुमका के 15, गिरिडीह के 36, गुमला के 27, जामताड़ा के पांच, खूंटी के 16, कोडरमा के तीन, लातेहार के 37, लोहरदगा के छह, पाकुड़ के एक, साहिबगंज के 23, सरायकेला खरसावां के 38 तथा सिमडेगा के 32 मरीज शामिल हैं।

कोरोना मीटर

नए मरीज : 1,261

एक दिन पूर्व मिले मरीज : 1,359

शुक्रवार को हुई मौत : 06

सक्रिय मरीज : 12,515

शुक्रवार को हुए स्वस्थ : 1,270

अबतक स्वस्थ : 64,515

कोरोना के कुल मामले : 77,709

अबतक मौत : 679

शुक्रवार को हुई जांच : 32,577

अबतक हुई जांच : 19,90,078


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.