Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में कोरोना से 991 की मौत, नए मरीजों का आंकड़ा हुआ कम

Jharkhand Coronavirus Update बुधवार को झारखंड में 206 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा 262 मरीज स्वस्थ हुए। चतरा गोड्डा जामताड़ा तथा लातेहार में कोई संक्रमित नहीं मिला। रांची पूर्वी सिंहभूम धनबाद और बोकारो में ग्राफ ऊपर है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 03:26 PM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 03:30 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में कोरोना से 991 की मौत, नए मरीजों का आंकड़ा हुआ कम
अब झारखंड में कोरोना मरीज कम मिल रहे हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में अब तक कोरोना वायरस से 991 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 109538 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य में अब तीन-चार जिलों में ही कोरोना के अधिक मरीज मिल रहे हैं। स्थिति यह है कि तीन-चार जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में या तो 10 से कम संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं या कोई संक्रमित नहीं मिल रहा है। बुधवार को भी राज्य के चार जिलों में जहां कोई नया संक्रमित नहीं मिला वहीं, 16 जिलों में दस से कम संख्या में संक्रमित मिले।

loksabha election banner

बुधवार को राज्य में कुल 21,114 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 206 संक्रमित पाए गए। सबसे अधिक रांची में 85 नए संक्रमित मिले। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 20, धनबाद में 18 तथा बोकारो में 11 संक्रमित मिले। वहीं देवघर, सिमडेगा तथा रामगढ़ में आठ-आठ, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला खरसावां में छह-छह, गिरिडीह तथा गुमला में पांच-पांच, कोडरमा तथा लोहरदगा में चार-चार, खूंटी में तीन, दुमका, हजारीबाग, पाकुड़ तथा गढ़वा में दो-दो तथा साहिबगंज में एक नए संक्रमित मिले।

चतरा, गोड्डा, जामताड़ा तथा लातेहार में कोई संक्रमित नहीं मिला। वहीं, राज्य में 262 मरीज स्वस्थ भी हुए। बोकारो में 20, देवघर में पांच, धनबाद में 20, दुमका में एक, पूर्वी सिंहभूम में 18, गढ़वा में पांच, गिरिडीह में पांच, गोड्डा में दो, गुमला में 18, हजारीबाग में आठ, जामताड़ा में 14, लातेहार में एक, लोहरदगा में 14, पलामू में 10, रामगढ़ में सात, रांची में 98, सरायकेला में आठ, सिमडेगा में दो, प. सिंहभूम में छह मरीज स्वस्थ हुए। इधर, रांची में दो कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.