Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज कोरोना संक्रमण के 2064 नए मामले मिले, जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में आज अभी तक कोरोना संक्रमण के 2064 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 969 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
रांची (राज्य ब्यूरो) । झारखंड में आज अभी तक कोरोना संक्रमण के 2064 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 969 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। मंगलवार को बोकारो में 203, चतरा में 15, देवघर में 31, धनबाद में चार, दुमका में 18, पूर्वी सिंहभूम में 244, गिरिडीह में 155, गोड्डा में पांच, गुमला में 25, हजारीबाग में 70, जामताड़ा में 22, खूंटी में 39, कोडरमा में 10, लातेहार में तीन, लोहरदगा में छह, पाकुड़ में 10, पलामू में 31, रामगढ़ में एक, रांची में 616, साहिबगंज में 13, सरायकेला में 48 तथा सिमडेगा में 11 नए संक्रमित की पहचान हुई।
इधर, मंगलवार को रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के कोविड वार्ड में भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई। इनमें धनबाद के रहने वाले 42 वर्षीय मरीज के अलावा, गढ़वा निवासी 17 वर्षीय किशोर तथा रामगढ़ के गोला की रहने वाली 22 वर्षीया युवती शामिल हैं। वहीं, जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भी दो मरीजों की मौत हो गई। दोनों पूर्वी सिंहभूम जिले के निवासी थे। साहिबगंज के भी एक मरीज की मौत की सूचना है। इधर, नए संक्रमितों की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 14,967 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 43,349 हो गए हैं, जिनमें 27,915 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 467 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
यहां इतने हुए स्वस्थ
मंगलवार को बोकारो में 49, चतरा में 10, देवघर में 38, दुमका में 05, पूर्वी सिंहभूम में 116, गोड्डा में 17, गिरिडीह में 194, गुमला में 06, हजारीबाग में 31, जामताड़ा में 15, खूंटी में 04, कोडरमा में 37, लातेहार में 16, लोहरदगा में 45, पलामू में 58, रांची में 27, सरायकेला में 60 तथा सिमडेगा में 07 मरीज स्वस्थ हुए।