Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज कोरोना के 1027 नए मामले, जानिए किस जिले में मिले कितने संक्रमित
झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नही ले रही है। हर दिन सूबे से काफी तादाद में संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार देर रात तक झारखंड में 1027 कोरोना संक्रमित पाए गए।
रांची ( राज्य ब्यूरो)। झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नही ले रही है। हर दिन सूबे से काफी तादाद में संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार देर रात तक झारखंड में 1027 कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं 1383 स्वस्थ भी हुए हैं।
आज कुल मिलनेवाले नए संक्रमित की संख्या 1027 हो गई है। 1383 मरीज स्वस्थ भी हुए। आज जमशेदपुर के सात तथा बोकारो, चतरा तथा कोडरमा के एक-एक मरीज की मौत हो गई।
कहां कितने नए संक्रमित मिले
बुधवार को बोकारो में 49, चतरा में 31, दुमका में 13, पूर्वी सिंहभूम में चार, गढ़वा में दो, गिरिडीह में 50, गुमला में नौ, हजारीबाग में 14, खूंटी में 25, कोडरमा में 37, लातेहार में 10, लोहरदगा में 16, पाकुड़ में 17, पलामू में 15, रामगढ़ में 34, रांची में 138, साहिबगंज में 19, सरायकेला में 41, सिमडेगा में चार तथा पश्चिम सिंहभूम में पांच नए संक्रमित की पहचान हुई।
607 मरीज स्वस्थ भी हुए
बुधवार को बोकारो में 44, चतरा में 11, दुमका में 06, गिरिडीह में 44, गढ़वा में 32, गुमला में 20, हजारीबाग में 38, खूंटी में 15, कोडरमा में 42, लातेहार में 13, पाकुड़ में 09, पलामू में 21, रांची में 189, सरायकेला खरसावां में 36 तथा सिमडेगा में 19 मरीज स्वस्थ हुए।