Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: विधायक दीपिका पांडेय सहित झारखंड में आज 543 कोरोना मरीज, 6 की मौत

Jharkhand Coronavirus Update News जमशेदपुर में तीन तथा रांची व धनबाद में एक-एक मरीजों की मौत हुई। राज्य में कोरोना के कुल मामले अब 20 हजार के करीब हो गए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 09:14 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 10:34 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: विधायक दीपिका पांडेय सहित झारखंड में आज 543 कोरोना मरीज, 6 की मौत
Jharkhand Coronavirus News: विधायक दीपिका पांडेय सहित झारखंड में आज 543 कोरोना मरीज, 6 की मौत

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बीच मरीजों का मिलना जारी है। आज बुधवार काे राज्‍य में कोरोना वायरस के 543 पॉजिटिव केस मिले हैं। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि आज र‍िकाॅर्ड 1567 मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं। झारखंड के सबसे बड़े अस्‍पताल रिम्‍स से मिली रिपोर्ट के अनुसार आज कुल 1007 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 853 निगेटिव और 146 पॉजिटिव मिले हैं। 146 पॉजिटिव में से 58 रिम्‍स से, देवघर से 51, पलामू से दो, गढ़वा से 10 और रांची से 25 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इधर, झारखंड हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद दो दिन के लिए हाई कोर्ट के सभी कार्य निलंबित कर दिए गए हैं।

prime article banner

राज्य में कोरोना के पुराने मरीज जहां स्वस्थ हो रहे हैं, वहीं नए संक्रमित के मिलने का सिलसिला भी जारी है। एक दिन पूर्व जहां राज्य में 700 नए मामले सामने आए थे, वहीं बुधवार को भी शाम तक 543 नए मरीजों की पुष्टि हो चुकी थी। हालांकि शाम तक मेडिकल कॉलेजों के अलावा अन्य जगहों की रिपोर्ट आनी बाकी थी। इधर, बुधवार को भी राज्य में 6 कोरोना संक्रमित मरीजों की इलाज के क्रम में मौत हो गई। इनमें तीन जमशेदपुर तथा एक-एक धनबाद और रांची के हैं।

बुधवार को महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इससे पहले उनके माता-पिता को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जमशेदपुर के टीएमएच (टाटा मेमोरियल हॉस्पीटल) में भर्ती कराया गया था। बता दें कि दीपिका से पहले विधायक मथुरा महतो, सीपी सिंह, लंबोदर महतो, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर संक्रमित हो चुके हैं। इनमें लंबोदर महतो को छोड़कर सभी संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। बुधवार को राज्य के सभी जिलों में नए मरीज मिले।

रांची में 119, देवघर में 53, सिमडेगा में 34, गढ़वा में 10 तथा पलामू में 5 नए मरीजों समेत सभी जिलों में 543 नए मरीजों की पुष्टि हो चुकी थी। रांची के रिम्स में बुधवार को दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक रांची स्थित हरमू के गंगानगर के मरीज समेत धनबाद के पुराना बाजार की रहनेवाली एक महिला शामिल थी। दूसरी ओर, जमशेदपुर के टीएमएच में भी तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई। ये सभी जमशेदपुर के ही गोलमुरी, कदमा तथा बलरामपुर के रहनेवाले थे।

ये सभी कई अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थे। राज्य में नए संक्रमित के मिलने तथा पुराने के स्वस्थ होने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 9,110 हो गई है। वहीं, कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 19,968 तक पहुंच गया है। इनमें 10,630 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा अब 228 पर पहुंच चुका है।

आज मिले मरीज

बोकारो में 35, देवघर में 53, धनबाद में 41 दुमका में 6, जमशेदपुर में 41, गढ़वा में 10, ग‍िर‍िडीह में 12, गोड़डा में 12, गुमला में 15, हजारीबाग में 10, जामताड़ा में 6, खूंटी में 12, कोडरमा में 11, लातेहार में 26, लोहरदगा में 12, पाकुड़ में 2, पलामू में 5, रामगढ़ में 5, रांची में 119, साह‍िबगंज में 9, सरायकेला में 36, स‍िमडेगा में 34 तथा प स‍िंहभूम में 31 नए मरीज अभी तक म‍िले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.