Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update@5May: झारखंड में आज कोरोना से 141 मौतें, 5770 नए मामले; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में बुधवार को 5770 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। जबकि 141 कोरोना मरीजाें की इलाज के दौरान मौत हो गई। राजधानी रांची में आज 958 नए संक्रमित मिले 41 मरीजों की मौत हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 11:01 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 11:01 PM (IST)
Jharkhand Corona Update@5May: झारखंड में आज कोरोना से 141 मौतें, 5770 नए मामले; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज 5770 नए संक्रमित मिले, 141 मरीजों की मौत हो गई।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में बुधवार को 5770 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। जबकि 141 कोरोना मरीजाें की इलाज के दौरान मौत हो गई। राजधानी रांची में आज 958 नए संक्रमित मिले, जबकि 1169 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं 41 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। पूरे राज्य में लंबे समय बाद नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। बुधवार को राज्य में 35,486 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 5,770 संक्रमित पाए गए। राज्य में 24 घंटे के भीतर 5,804 मरीज स्वस्थ भी हुए। हालांकि इस दौरान 141 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

loksabha election banner

पूरे राज्य में मिले 5,770 नए संक्रमित, 5,804 मरीज हुए स्वस्थ

राज्य में लंबे समय बाद नए कोरोना संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि लगातार दूसरे दिन राज्य के आधे अर्थात 12 जिलों में नए मरीज मिलने से अधिक पुराने मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। राज्य में पहली लहर से लेकर अबतक कोरोना को मात देनेवाले मरीजों की संख्या दो लाख से पार हो गई है। राज्य में अबतक 2,63,115 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिनमें 2,00,237 स्वस्थ हो चुके हैं।

बुधवार को हुई जांच में प्रत्येक सौ में 16 लोग मिले संक्रमित

राज्य में बुधवार को कुल 35,486 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 5,770 संक्रमित पाए गए। इस तरह, प्रत्येक सौ लोगों की जांच में 16 संक्रमित मिले। रांची में सबसे अधिक 958 नए मरीज मिले, हालांकि यहां 1,169 मरीज स्वस्थ भी हुए। रांची के बाद पूर्वी सिंहभूम में 897 नए संक्रमित मिले। यहां भी 863 मरीज स्वस्थ हुए। पूरे राज्य में 24 घंटे के भीतर 5,804 मरीज स्वस्थ  हुए हैं। राज्य के 12 जिलों में तो  नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। इनमें इनमें रांची, धनबाद, चतरा, गोड्डा, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज, पश्चिमी सिंहभूम तथा सिमडेगा शामिल हैं। रांची में लगातार तीसरे दिन ऐसा हुआ है।

24 घंटे में 141 मरीजों की मौत

हालांकि इस दौरान राज्य में 141 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इनमें 41 मरीज रांची के थे। अन्य जिलों में पूर्वी सिंहभूम के 27, धनबाद के 10, गिरिडीह व लोहरदगा के नौ-नौ, देवघर के सात, बोकारो, सिमडेगा के पांच-पांच, गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम, जामताड़ा के चार-चार, चतरा, पलामू व रामगढ़ के तीन-तीन, लातेहार के दो, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, साहिबगंज व सरायकेला के एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई। चार अन्य जिलों में कोई मौत नहीं हुई है। राज्य में नए संक्रमित मिलने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 59,532 हो गई है।

बुधवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ

  1. बोकारो  427  269
  2. चतरा 136  162
  3. देवघर 192   146
  4. धनबाद  158  208
  5. दुमका 45  08
  6. पूर्वी सिंहभूम 897  863
  7. गढ़वा 53  36
  8. गिरिडीह 239  118
  9. गोड्डा 74   258
  10. गुमला 176  161
  11. हजारीबाग 693  331
  12. जामताड़ा 88   202
  13. खूंटी 82   228
  14. कोडरमा 189  190
  15. लातेहार 161   10
  16. लोहरदगा 166   166
  17. पाकुड़ 06  04
  18. पलामू 220  275
  19. रामगढ़ 269  441
  20. रांची 958  1169
  21. साहिबगंज  48   59
  22. सरायकेला 115  94
  23. सिमडेगा 106   124
  24. पश्चिमी सिंहभूम 272  292

राज्य में ऐसा है कोरोना संक्रमण का वर्तमान ट्रेंड

दिन - नए संक्रमित - स्वस्थ हुए - मौत

  • 26 अप्रैल 5,647 4,018 124
  • 27 अप्रैल 6,020 4,247 131
  • 28 अप्रैल 8,075 4,362 149
  • 29 अप्रैल 5,961 4,755 145
  • 30 अप्रैल 5,961 4,665 130
  • 1 मई 6,323 4,770 159
  • 2 मई 4,738 4,541 115
  • 3 मई 6,899 5,614 129
  • 4 मई  5,974  5,810   132
  • 5 मई  5,770  5,804  141

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.