Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update@4May: झारखंड में आज कोरोना से 132 मौतें, 5974 नए मामले; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में आज 5974 नए संक्रमित मिले जबकि 5810 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में 24 घंटे के भीतर 132 मरीजों की मौत हुई है। इनमें 33 मरीज रांची के हैं। रांची में 1165 नए मरीज मिले जबकि 1300 स्वस्थ हुए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 04 May 2021 11:01 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 07:26 AM (IST)
Jharkhand Corona Update@4May: झारखंड में आज कोरोना से 132 मौतें, 5974 नए मामले; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज 5974 नए संक्रमित मिले, जबकि 132 मरीजों की मौत हुई है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना संक्रमण के आंकड़े अब थोड़ा राहत देने लगे हैं। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की ही बात करें तो रांची में लगातार दूसरे दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। पूरे राज्य में स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है कि राज्य में लगातार नौवें दिन से चार हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हुए। पिछले दो दिनों में तो यह संख्या पांच हजार से भी अधिक हो गई है।

loksabha election banner

झारखंड में 5,974 नए संक्रमित मिले, 5,810 मरीजों को अस्पतालों से मिली छुट्टी

राज्य में सोमवार को 36,209 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 5,974 लोग संक्रमित पाए गए। इस तरह, प्रत्येक सौ लोगों की जांच में 16 संक्रमित मिले। रांची में 1,165 नए मरीज मिले, जबकि यहां 1,300 मरीज स्वस्थ भी हुए। पूर्वी सिंहभूम में भी 1,070 नए मरीज मिले हैं। यहां 996 मरीज स्वस्थ हुए। अन्य जिलों में भी कमोबेश नए संक्रमित मिले हैं।

रांची में 1,165 नए मरीज मिले, पुराने 1300 मरीजों ने दी कोरोना को मात

बता दें कि रांची में 40 दिनों बाद सोमवार को नए संक्रमित के मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए थे। मंगलवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को तो राज्य के आधे जिले में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। इनमें रांची के अलावा चतरा, देवघर, गढ़वा, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज तथा सरायकेला खरसावां शामिल हैं।

24 घंटे में 132 मरीजों की गई जान

इधर, चिंता की बात यह है कि मंगलवार को भी राज्य में 132 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें रांची के 33, पूर्वी सिंहभूम के 32, बोकारो के दस, रामगढ़ के आठ, धनबाद के सात, गिरिडीह के सात, हजारीबाग, खूंटी, गढ़वा के पांच, गोड्डा के चार, सरायकेला के तीन-तीन, चतरा, कोडरमा, लातेहार, सिमडेगा व पश्चिमी सिंहभूम के दो-दो तथा दुमका, गुमला, लोहरदगा, पलामू के एक-एक मरीज शामिल हैं। अन्य चार जिले में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है।

मंगलवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ

  1. बोकारो  405  301
  2. चतरा  65  167
  3. देवघर 98   129
  4. धनबाद  126  130
  5. दुमका 71  37
  6. पूर्वी सिंहभूम 1070  996
  7. गढ़वा 39  65
  8. गिरिडीह 224  111
  9. गोड्डा 91   102
  10. गुमला 192  156
  11. हजारीबाग 535  636
  12. जामताड़ा 78    113
  13. खूंटी 166   96
  14. कोडरमा 267  163
  15. लातेहार 169   17
  16. लोहरदगा 109   96
  17. पाकुड़ 11  00
  18. पलामू 285  295
  19. रामगढ़ 316  486
  20. रांची 1165  1300
  21. साहिबगंज  25   50
  22. सरायकेला 94  96
  23. सिमडेगा 122   54
  24. पश्चिमी सिंहभूम 251  214

राज्य में ऐसा है कोरोना संक्रमण का वर्तमान ट्रेंड

दिन - नए संक्रमित - स्वस्थ हुए - मौत

  • 26 अप्रैल 5,647 4,018 124
  • 27 अप्रैल 6,020 4,247 131
  • 28 अप्रैल 8,075 4,362 149
  • 29 अप्रैल 5,961 4,755 145
  • 30 अप्रैल 5,961 4,665 130
  • 1 मई 6,323 4,770 159
  • 2 मई 4,738 4,541 115
  • 3 मई 6,899 5,614 129
  • 4 मई  5,974 5,810   132

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.