Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में 24 घंटे में कोरोना के 1222 नए मामले, 1274 मरीज हुए स्वस्थ
Jharkhand Coronavirus Update रांची में 284 तथा पूर्वी सिंहभूम में 179 नए संक्रमितों की पहचान हुई। झारखंड में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 80 फीसद हुई।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update राज्य में कोरोना मरीज तेजी से वायरस को हराते हुए संक्रमण से मुक्त हो रहे हैं। शनिवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में 1,274 मरीज स्वस्थ हुए। इसी के साथ राज्य में अब संक्रमणमुक्त होनेवाले मरीजों की दर अब लगभग 80 फीसद तक पहुंच गई है। शनिवार को राज्य में कुल 1,222 नए संक्रमितों की पहचान हुई। रांची में सर्वाधिक 284 तथा पूर्वी सिंहभूम में 179 नए संक्रमितों की पहचान हुई।
इसी तरह, अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में नए मरीज मिले हैं। उधर, राज्य में 24 घंटे के भीतर 10 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें रांची, पूर्वी सिंहभूम तथा पश्चिमी सिंहभूम में दो-दो तथा चतरा, धनबाद, लातेहार तथा रामगढ़ के एक-एक मरीज शामिल हैं। नए संक्रमितों की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 13,529 हो गई है।
वहीं, कोरोना के कुल मामले बढ़कर 69,860 हो गए हैं। हालांकि इनमें 55,697 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। वहीं, राज्य में अबतक 634 कोरोना संंक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर या तो वृद्ध थे या अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।
कहां मिले, कितने मरीज
शनिवार को रांची में 284, पूर्वी सिंहभूम में 179, बोकारो में 91, चतरा में आठ, देवघर में 17, धनबाद में 74, दुमका में 13, गढ़वा में 34, गिरिडीह में 15, गोड्डा में 92, गुमला में 25, हजारीबाग में 33, जामताड़ा में 09, खूंटी में 14, कोडरमा में 43, लातेहार में 17, लोहरदगा में 19, पाकुड़ में 10, पलामू में 65, रामगढ़ में 35, साहिबगंज में 23, सरायकेला में 90, सिमडेगा में 04 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 28 नए संक्रमितों की पहचान हुई।
कहां-कितने हुए स्वस्थ
शनिवार को पूर्वी सिंहभूम में 200, बोकारो में 11, देवघर में 76, धनबाद में 11, दुमका में 02, गढ़वा में 24, गिरिडीह में 22, गोड्डा में 13, गुमला में 55, हजारीबाग में 45, जामताड़ा में 09, खूंटी में 23, कोडरमा में 01, लातेहार में 14, लोहरदगा में 34, पलामू में 35, रामगढ़ में 199, रांची में 228, साहिबगंज में 18, सरायकेला में 98, सिमडेगा में 67 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 89 मरीज स्वस्थ हुए।
कोरोना मीटर
नए मरीज : 1,222
शनिवार को हुई मौत : 10
एक दिन पूर्व मिले मरीज : 1,538
सक्रिय मरीज : 13,529
शनिवार को हुए स्वस्थ : 1,274
अबतक स्वस्थ : 55,697
कोरोना के कुल मामले : 69,860
अबतक मौत : 634
शनिवार को हुई जांच : 23,042
अबतक हुई जांच : 16,70,943
जिलावार सक्रिय मामले
बोकारो : 299
चतरा : 281
देवघर : 208
धनबाद : 877
दुमका : 194
पूर्वी सिहंभूम : 2819
गढवा : 147
गिरिडीह : 262
गोडडा : 161
गुमला : 390
हजारीबाग : 639
जामताड़ा : 119
खूंटी : 302
कोडरमा : 803
लातेहार : 216
लोहरदगा : 180
पाकुड़ : 59
पलामू : 190
रामगढ़ : 659
रांची : 3134
साहिबगंज : 109
सरायकेला : 734
सिमडेगा : 321
पश्चिमी सिंहभूम : 445
अबतक स्वस्थ मरीज
बोकारो : 3009
चतरा : 799
देवघर : 1829
धनबाद : 3482
दुमका : 666
पूर्वी सिंहभूम : 9038
गढ़वा : 1554
गिरिडीह : 2601
गोड्डा : 1010
गुमला : 1056
हजारीबाग : 2227
जामताड़ा : 545
खूंटी : 929
कोडरमा : 1690
लातेहार : 1130
लोहरदगा : 738
पाकुड़ : 553
पलामू : 2077
रामगढ़ : 2475
रांची : 12005
साहिबगंज : 1055
सरायकेला : 1681
सिमडेगा : 1164
पश्चिमी सिंहभूम : 2384