Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज अभी तक कोरोना संक्रमण के 1075 नए मामले, 11 की मौत
झारखंड में आज अभी तक 1075 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। वहीं 976 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इसके अलावा आज कोरोना से पूर्वी सिंहभूम में छह...
रांची (राज्य ब्यूरो) । झारखंड में आज अभी तक 1075 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। वहीं, 976 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इसके अलावा आज कोरोना से पूर्वी सिंहभूम में छह, रांची में तीन, सरायकेला खरसावां तथा देवघर में एक-एक मरीज की मौत हो गई।
कहां मिले कितने मामले
सोमवार को बोकारो में 20, चतरा में सात, देवघर में 74, धनबाद में 11, दुमका में 20, पूर्वी सिंहभूम में 312, गढ़वा में 24, गिरिडीह में 36, गोड्डा में सात, जामताड़ा में पांच, हजारीबाग में 100, खूंटी में 26, कोडरमा में 23, लातेहार में 11, लोहरदगा में 10, पलामू में 50, रामगढ़ में 47, रांची में 192, साहिबगंज में आठ, सरायकेला खरसावां में 15, सिमडेगा में 20 तथा पश्चिम सिंहभूम में 57 नए संक्रमित मिले।
976 मरीज स्वस्थ भी हुए
सोमवार को दुमका में 17, देवघर में 18, पूर्वी सिंहभूम में 50, गिरिडीह में 89, गढ़वा में 50, गोड्डा में पांच, हजारीबाग में 66, जामताड़ा में 11, खूंटी में 58, कोडरमा में 34, लातेहार में 44, लोहरदगा में 20, पाकुड़ में सात, पलामू में 54, रांची में 286, साहिबगंज में तीन, सरायकेला खरसावां में 85, सिमडेगा में एक तथा पश्चिम सिंहभूम में 78 मरीज स्वस्थ हुए।