Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में 24 घंटे में मिले 1014 नए पॉजिटिव, 1509 मरीजों ने दी कोरोना को मात

Jharkhand Coronavirus रांची में 399 तथा पूर्वी सिंहभूम में 115 नए मरीजों की पहचान हुई। राज्य में 11 मरीजाें की इलाज के क्रम में मौत हो गई। सबसे अधिक 6 की मौत पूर्वी सिंहभूम में हुई

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 08:37 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 01:46 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में 24 घंटे में मिले 1014 नए पॉजिटिव, 1509 मरीजों ने दी कोरोना को मात
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में 24 घंटे में मिले 1014 नए पॉजिटिव, 1509 मरीजों ने दी कोरोना को मात

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य में जहां कोरोना के मामले लगातार मिल रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। हाल के दिनों में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। रविवार को भी ऐसा ही हुआ। राज्य के विभिन्न जिलों में 1,509 मरीज कोरोना को मात देकर संक्रमणमुक्त हुए। वहीं, विभिन्न जिलों में 1,014 नए मामले की पहचान हुई। रविवार को एक बार फिर रांची में सबसे अधिक 399 नए संक्रमित की पहचान हुई। पूर्वी सिंहभूम में भी 115 नए मरीज मिले।

loksabha election banner

हालांकि रांची में 570 तथा पूर्वी सिंहभम में 181 मरीज स्वस्थ भी हुए। लोहरदगा में एक ही परिवार के 13 सदस्य सहित कुल 15 नए संक्रमित मिले हैं। इसी तरह अन्य जिलों से भी कमोबेश मरीज मिले हैं। इधर, रविवार को भी राज्य में 11 मरीजों की इलाज के क्रम में मौत हाे गई। इनमें जमशेदपुर के छह, गोड्डा तथा पश्चिमी सिंहभूम के दो-दो तथा धनबाद के एक मरीज शामिल हैं।

अबतक 46,583 मरीजों ने कोरोना को हराया

राज्य में कोरोना को हराकर स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या अब 46,583 हो गई है। इस तरह, राज्य में अब 75.77 फीसद मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब एक चौथाई से भी कम मरीज संक्रमित हैं। कोरोना के कुल मामले 61,474 हो गए हैं, जिनमें 14,306 ही वर्तमान में भी संक्रमित हैं।

रविवार को कहां मिले कितने मामले

रविवार को बोकारो में सात, चतरा में दो, देवघर में 12, धनबाद में 68, दुमका में 12, पूर्वी सिंहभूम में 115, गढ़वा में 24, गिरिडीह में 24, गोड्डा में 13, गुमला में 24, जामताड़ा में 10, हजारीबाग में 36, खूंटी में 12, कोडरमा में 26, लातेहार में 18, लोहरदगा में 15, पाकुड़ में 10, पलामू में 25, रामगढ़ में 16, रांची में 399, साहिबगंज में छह, सरायकेला खरसावां में 61, सिमडेगा में 33 तथा  पश्चिमी सिंहभूम में 46 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई।

1,509 मरीज हुए स्वस्थ

रविवार को बोकारो में नौ, चतरा में 27, देवघर में 61, धनबाद में 50, दुमका में 18, पूर्वी सिंहभूम में 181, गढ़वा में 23, गिरिडीह में 36, गोड्डा में 6, गुमला में एक, जामताड़ा में 15, हजारीबाग में 59, खूंटी में 27, कोडरमा में 95, लातेहार में 23, लोहरदगा में 20, पाकुड़ में एक, पलामू में 45, रामगढ़ में 25, रांची में 570, सरायकेला में 142 सिमडेगा में 30 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 58 मरीज स्वस्थ हुए।

कोरोना मीटर

नए मरीज : 1,014

रविवार को हुई मौत : 11

एक दिन पूर्व मिले मरीज : 1,420

सक्रिय मरीज : 14,306

रविवार को हुए स्वस्थ : 1,509

अबतक स्वस्थ : 46,583

कोरोना के कुल मामले : 61,474

अबतक मौत : 585

रविवार को हुई जांच : 14,731

अबतक हुई जांच : 13,77,573


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.