Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना संक्रमण से आज 10 लोगों की मौत, 829 नए संक्रमित मिले

झारखंड में जहां कोरोना का संक्रमण कम रहा है वहीं पुराने मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। कई दिनों से नए संक्रमित की पहचान होने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। अब यह...

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 09:24 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 09:59 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना संक्रमण से आज 10 लोगों की मौत, 829 नए संक्रमित मिले
कोविड वार्ड में इलाजरत कोरोना संक्रमित मरीज। प्रतीकात्मक तस्वीर

रांची (राज्य ब्यूरो) । झारखंड में जहां कोरोना का संक्रमण कम रहा है, वहीं पुराने मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। कई दिनों से नए संक्रमित की पहचान होने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। अब यह संख्या दस हजार से नीचे (9,739) पहुंच गई है। एक समय राज्य में 15 हजार से अधिक सक्रिय मरीज हो गए थे।

loksabha election banner

राज्य में 42 दिनों बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हजार से नीचे पहुंची है। इससे पहले, 24 अगस्त तक राज्य में दस हजार से कम मरीज थे। पहली बार 25 अगस्त को ऐसे मरीजों की संख्या दस हजार से ऊपर हो गई थी। इसके बाद लगातार इसकी संख्या बढ़ती गई। नौ सितंबर तक तो यह संख्या अधिकतम 15,541 पहुंच गई थी। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट आने लगी। अब पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 9,739 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 89,702 हो गए हैं। इनमें 79,176 स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 787 कोरोना मरीजों की मौत हाे चुकी है। हालांकि इनमें अधिसंख्य या तो वृद्ध थे या अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

राज्य के दो जिले में ही एक हजार से अधिक पॉजिटिव मरीज

राज्य में दो जिले रांची और पूर्वी सिंहभूम में ही एक हजार से अधिक मरीज अभी भी पॉजिटिव हैं। रांची में अब 2,993 तथा पूर्वी सिंहभूम में 1,619 पॉजिटिव मरीज बचे हैं जिनका कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, धनबाद में 527 सक्रिय मरीज हैं। बाकी अन्य 21 जिलों में अब 500 से कम की संख्या में एक्टिव मरीज रह गए हैं।

829 नए संक्रमित की पहचान, 1,087 स्वस्थ हुए

बुधवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 829 नए मरीज की पहचान हुई। वहीं, 1,087 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, बुधवार को भी दस मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें रांची तथा धनबाद के दो-दो तथा बोकारो, पूर्वी स‍िंहभूम, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा तथा लातेहार के एक-एक मरीज शाम‍िल हैं।

रांची में थम नहीं रहा कोरोना

भले ही राज्य के अन्य जिलों में कोरोना का संक्रमण तेजी से कम रहा है, लेकिन रांची में अभी भी बड़ी संख्या में नए संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार को भी यहां 388 नए संक्रमित मिले। हालांकि यहां 502 मरीज स्वस्थ भी हुए। अन्य सभी जिले में सौ से कम संख्या में ही नए संक्रमित मिले हैं। यहां तक कि पूर्वी सिंहभूम में भी अब लगातार सौ से कम मरीज ही मिल रहे हैं।

कहां मिले कितने नए संक्रमित

बुधवार को बोकारो में 65, चतरा में आठ, देवघर में 11, धनबाद में 45, दुमका में सात, पूर्वी सिंहभूम में 61, गढ़वा में 10, गिरिडीह में चार, गोड्डा में 17, गुमला में 12, हजारीबाग में 31, जामताड़ा में छह, खूंटी में 32, कोडरमा में 15, लातेहार में 15, लोहरदगा में आठ, पाकुड़ में एक, पलामू में 23, रामगढ़ में 29, रांची में 388, साहिबगंज में दो, सरायकेला खरसावां में 19, सिमडेगा में तीन तथा प. सिंहभूम में 17 नए संक्रमित की पहचान हुई।

कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ

बुधवार को राज्य में 1,087 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें बोकारो के 44, देवघर के सात, धनबाद के 58, दुमका के आठ, पूर्वी सिंहभूम के 132, गढ़वा के 14, गिरिडीह के 25, गोड्डा के 24, गुमला के 18, हजारीबाग के 38, जामताड़ा के चार, खूंटी के 65, कोडरमा के पांच, लातेहार के 14, पाकुड़ के 38, पलामू के 25, रामगढ़ के 22, रांची में 502, सरायकेला खरसावां के नौ, सिमडेगा के दो तथा प. सिंहभूम के 33 मरीज शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.