Move to Jagran APP

Coronavirus Update: जानें झारखंड में कोरोना का ताजा हाल, देखें आजतक का अपडेट; सबकुछ डीटेल में

Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में मिले अबतक 41 कोरोना मरीजों में 28 का जुड़ाव तब्‍लीगी जमात से रहा है। तब्लीगी जमात से जुड़े 2 विदेशी म‍लेशिया और वेस्‍टइंडीज के हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 18 Apr 2020 07:31 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2020 10:11 PM (IST)
Coronavirus Update: जानें झारखंड में कोरोना का ताजा हाल, देखें आजतक का अपडेट; सबकुछ डीटेल में
Coronavirus Update: जानें झारखंड में कोरोना का ताजा हाल, देखें आजतक का अपडेट; सबकुछ डीटेल में

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना वायरस महामारी अब खौफ की सीमा लांघने पर आमदा है। र‌‍‌विवार को एक दिन में कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं। रांची में छह और सिमडेगा में एक मरीज में कोरोना संक्रमण मिला है। अबतक 41 मरीजों में कोराेना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना के सात नए मरीजों में एक 42 वर्षीय शख्स हैदरी अपार्टमेंट पंजाब स्वीट हाउस, मेन रोड रांची के पीछे रहता है। वहीं 17 वर्षीय युवक खैरिया टोली सिमडेगा का है।  24 वर्षीय युवक तीसरा युवक  रांची हिंदपीढ़ी तथा 58 वर्षीय बुजुर्ग बेड़ो, रांची का रहनेवाला है। रांची के रिम्स में किए गए जांच में पहले लॉट में चार और अब सेकंड लॉट में भी तीन पॉजिटिव मामले मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 41 हो गई। रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह ने आज सात कोरोना पॉजिटिव मामले मिलने की पुष्टि की है। अभी मिले तीनों मामले रांची के हिंदपीड़ी इलाके के हैं। तीनो की उम्र क्रमशः 21 साल 25 साल और 42 साल बताई जा रही है। तीनों हिंदपीढ़ी के नाला रोड और निजाम नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

loksabha election banner

इनमें 35 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। जबकि कुल कोराना संक्रमित 41 में से 28 मरीजों का जुड़ाव तब्‍लीगी जमात से है। इनमें दो कोरोना संक्रमित विदेशी हैं। रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में बड़ी मस्जिद से पकड़े गए वेस्‍टइंडीज का पुरुष जमाती और म‍लेशिया की महिला जमाती को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। 19अप्रैल, रविवार तक कोरोना से कुल दो मरीजों की मौत हो चुकी है।

झारखंड में कोरोना के फैलाव की बात करें तो राजधानी रांची के अलावा बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग और सिमडेगा में यह महामारी अपना पैर पसार चुकी है। रांची का हिंदपीढ़ी इलाका अब तक समूचे झारखंड पर अकेले भारी पड़ रहा है। यहां से कुल 24 कोरोना मरीज अबतक मिल चुके हैं। बोकारो से 9 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह और सिमडेगा में दो-दो कोरोना संक्रमित मिले हैं।

कोरोना संक्रमण के आंकड़ों की बात करें तो रांची में कुल 24 कोरोना मरीजों में 21 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। यहां सारे के सारे मामले सिर्फ एक इलाके हिंदपीढ़ी से पकड़ में आए हैं। बोकारो में गोमिया और तेलो गांव कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। यहां अबतक 6 पुरुष और 3 महिलाओं को कोरोना संक्रमित पाया गया है। धनबाद में 2 पुरुष, हजारीबाग में 2 पुरुष, गिरिडीह में 2 पुरुष और सिमडेगा में 2 पुरुषों को कोरोना पॉजिटिव बताया गया है। दो कोरोना मरीजों की मौत के बाद वर्तमान में सभी 36 संक्रमितों का इलाज आइसोलेशन सेंटर में चल रहा है।

शनिवार को भी मिला तब्लीगी जमात से जुड़ा एक और विदेशी

शनिवार को भी तब्लीगी जमात से जुड़ा एक और विदेशी झारखंड में कोरोना से संक्रमित पाया गया है। रांची स्थित रिम्स के लैब में हुई जांच में त्रिनिदाद एंड टोबैगो के 33 वर्षीय नागरिक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि धनबाद का एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह मरीज पिछले दिनों बोकारो से धनबाद आया था। शनिवार को पीएमसीएच में 38 जांच नेगेटिव तथा एक जांच को पॉजिटिव करार दिया गया। इसी के साथ झारखंड में मरीजों की संख्या बढ़कर 41 तथा रांची में 21 हो गई है। तब्लीगी जमाती का यह युवक भी  मलेशिया मूल की युवती सहित 17 विदेशियों के साथ 29 मार्च को हिंदपीढ़ी के बड़ा मस्जिद में पकड़ा गया था।

पहली बार जांच में निगेटिव मिला था वेस्‍टइंडीज का मौलवी

उस समय जांच में यह निगेटिव पाया गया था। हालांकि अन्य जमातियों के साथ  खेलगांव में क्वारंटाइन था। दो दिनों पूर्व दोबारा सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिसमें इस युवक में संक्रमण पाया गया। इस तरह 20 दिनों बाद इसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। बता दें कि कोरोना संक्रमित यह दूसरा विदेशी मरीज है। इससे पहले मलेशियाई युवती में संक्रमण पाया गया था। 

41 में 28 मरीजों के लिए तब्लीगी जमात जिम्मेदार

झारखंड में अबतक 41 मरीजों में से 28 मरीजों का संबंध या संपर्क तब्लीगी जमात से रहा है। इनमें दो विदेशी संक्रमित भी शामिल हैं, जिन्होंने झारखंड के 17 लोगों (हिंदपीढ़ी के 16 तथा सिमडेगा के एक) में संक्रमण फैलाया। बता दें कि हिंदपीढ़ी के सभी मरीजों के अलावा बोकारो के छह तथा सिमडेगा के एक मरीज प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से तब्लीगी जमात के लोगों से संक्रमित हुए। 

रांची के रिटायर अफसर गुड़गांव में पाए गए संक्रमित

रांची के बरियातू निवासी एक सेवानिवृत्त पदाधिकारी गुड़गांव के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्हें पिछले दिनों तबीयत खराब होने पर रांची से एयर एंबुलेंस से गुड़गांव ले जाया गया था', जहां उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। बताया जाता है कि वे एक प्रशिक्षु आईपीएस पदाधिकारी के पिता हैं।

झारखंड में अबतक 41, रांची में अकेले 24

  1. रविवार को एक ही दिन में झारखंड में सात कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। इनमें छह मामले अकेले रांची के हैं। एक कोरोना पॉजिटिव केस सिमडेगा जिले से संबद्ध है।
  2. शनिवार को वेस्‍टइंडीज के विदेशी मौलवी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
  3. त्रिनिदाद एंड टोबैगो का है नागरिक, 20 दिनों बाद हुई कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि
  4. मलेशियाई युवती के साथ 17 विदेशी सहित पकड़ा गया था हिंदपीढ़ी के बड़ी मस्जिद में
  5. झारखंड में बढ़कर 33 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, रांची में अबतक 18
  6. धनबाद का एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह मरीज पिछले दिनों बोकारो से धनबाद आया था। शनिवार को धनबाद पीएमसीएच में 38 जांच नेगेटिव, जबकि एक जांच पॉजिटिव मिला है।

अबतक कहां कितने मरीज

  1. रांची : 24
  2. बोकारो : 09
  3. हजारीबाग : 02
  4. गिरिडीह : 02
  5. सिमडेगा  : 02
  6. धनबाद : 02

नोट : इसमें रांची के बरियातू के कोरोना मरीज का आंकड़ा शामिल नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.