Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News Update: झारखंड में आज मिले 877 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus News Update शनिवार को बोकारो में 60 देवघर में 30 धनबाद में 41 दुमका में 17 पूर्वी सिंहभूम में 61 गढ़वा में 11 गिरिडीह में 20 गोड्डा में 16 गुमला में 13 हजारीबाग में 18 जामताड़ा में 17 खूंटी में 27 कोडरमा में 23 केस मिले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 09:17 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 09:46 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News Update: झारखंड में आज मिले 877 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
झारखंड में लगातार दूसरे द‍िन शनिवार को कोरोना के एक हजार से कम नए मामले सामने आए हैं।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में लगातार दूसरे द‍िन शनिवार को कोरोना के एक हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। शन‍िवार को कुल 877 नए संक्रम‍ित मि‍ले, जबक‍ि 1176 मरीज स्‍वस्‍थ हुए। आज पांच मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें रांची के दो तथा पूर्वी स‍िंहभूम, पश्‍च‍िमी स‍ि‍ंहभूम व सरायकेला खरसावां  के एक-एक मरीज शाम‍िल हैं।

loksabha election banner

शनिवार को बोकारो में 60, चतरा में पांच, देवघर में 30, धनबाद में 41, दुमका में 17, पूर्वी सिंहभूम में 61, गढ़वा में 11, गिरिडीह में 20, गोड्डा में 16, गुमला में 13, हजारीबाग में 18, जामताड़ा में 17, खूंटी में 27, कोडरमा में 23, लातेहार में 11, लोहरदगा में सात, पाकुड़ में नौ, पलामू में 23, रामगढ़ में 27, रांची में 384, साहिबगंज में 26, सरायकेला खरसावां में 40, सिमडेगा में आठ तथा प. सिंहभूम में 15 नए संक्रमित की पहचान हुई।

शनिवार को राज्य में 1,176 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें बोकारो के 115, चतरा के 45, देवघर के 56, धनबाद के 40, दुमका के चार, पूर्वी सिंहभूम के 246, गढ़वा के 15, गिरिडह के 20, गोड्डा के 16, गुमला के 32, हजारीबाग के 56, जामताड़ा के आठ, खूंटी के 12, कोडरमा के 18, लातेहार के पांच, लोहरदगा के पांच, पलामू के 16, रामगढ़ के 40, रांची में 353, साहिबगंज के चार, सरायकेला खरसावां के 38 तथा प. सिंहभूम के 32 मरीज शामिल हैं।

नोवामुंडी टिस्को अस्पताल में 51 साल की कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 15 नये केस मिले

पश्चिमी सिंहभूम में शनिवार को एक कोरोना संक्रमित महिला मरीज की मौत हो गयी है। नोवामुंडी निवासी 51 साल की उक्त महिला को 28 सितंबर की मध्य रात्रि में बुखार, खांसी व सांस लेने में तकलीफ होने पर टाटा स्टील अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इस बीच तबीयत लगातार बिगड़ने पर उसे सीसीयू पाजिटिव आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।

चिकित्सकों के अनुसार उसकी किडनी में भी इंफेक्शन था। 3 अक्टूबर यानि शनिवार की अहले सुबह करीब 3.30 बजे अस्पताल में ही उसकी मौत हो गयी। पश्चिमी सिंहभूम में अभी तक 33 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 20 पुरुष व 13 महिलाएं शामिल हैं। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 15 नये मामले सामने आये हैं। चाईबासा में 6, चक्रधरपुर में 4, बड़जाममदा में 01, जगन्नाथपुर में 01, मनोहरपुर में 02 व तांतनगर में संक्रमित व्यक्ति मिला है। वहीं, 32 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं। जिले में वर्तमान में 340 सक्रिय केस हैं। कुल 3367 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी तक 109259 लोगों की कोरोना जांच हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.