Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले 1030 कोरोना मरीज, IRB जवान सहित 12 की मौत

Jharkhand Coronavirus News Update शनिवार को रिम्स में इलाजरत आइआरबी के एक जवान की मौत हाे गई। वहीं जमशेदपुर के टीएमएच में भी इलाजरत 4 कोरोना मरीजाें की मौत हो गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 08:41 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 09:23 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले 1030 कोरोना मरीज, IRB जवान सहित 12 की मौत
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले 1030 कोरोना मरीज, IRB जवान सहित 12 की मौत

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में आज शनिवार को शाम तक कोरोना वायरस के 1030 नए मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा आज 12 लोगों की मौत भी हो गई है। मृतकों में एक रांची के आइआरबी के एक जवान भी शामिल हैं। शनिवार को राज्य में आइआरबी के एक जवान सहित सात कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। जवान को छोड़कर सभी मरीज वृद्ध थे तथा सांस और अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे। आज झारखंड में 822 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं।

loksabha election banner

शनिवार को राज्य में कोरोना के 1030 नए मामले सामने आए। राज्य में एक दिन पूर्व शुक्रवार को भी कोरोना के 678 मामले सामने आए थे। राज्य में कोरोना के मामले बढ़कर अब 17 हजार से अधिक हो गए हैं। रांची में सबसे अध‍िक 412 मामले और ग‍िर‍िडीह में 286 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

रांची में अब तक सिर्फ रिम्स की जांच रिपोर्ट के अनुसार आज 268 पॉजिटिव मामले मिले हैं। आज रिम्‍स अस्‍पताल में कुल 993 टेस्‍ट किए गए। इसमें से 720 निगेटिव मामले और 261 पॉजिटिव मिले हैं। 268 पॉजिटिव मामलों में से रिम्‍स से 11, रांची से 254 और रामगढ़ से 3 मरीज हैं।

शनिवार को रिम्स में इलाजरत आइआरबी के एक जवान की मौत हाे गई। वह रांची के ही मेसरा का रहनेवाला था। वहीं, जमशेदपुर के टीएमएच में भी इलाजरत चार कोरोना मरीजाें की मौत हो गई। इनमें से तीन की उम्र 75 वर्ष से अधिक थी। सभी मरीजों को सांस की समस्या थी। लोहरदगा में जनसेवक, राजस्व कर्मचारी सहित मिले 13 पॉजिटिव मिले। इनमें एक रांची के हरमू की रहने वाली वृद्ध महिला भी शामिल है जो अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थी।

इसी तरह, सिमडेगा में 14 नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने की पुष्टि हुई है। इसी तरह, रांची में भी कई पुल‍िस कर्मी सह‍ित बड़ी संख्‍या में मरीजों के म‍िलने की सूचना है। वहीं, अन्य जिलों में भी कमोबेश मरीजों के मिलने की बात सामने आ रही है। राज्‍य में अब सक्रिय मरीजों की संख्‍या 9,397 हाे गई है। कोरोना के कुल मामले 17,094 हो गए हैं जिनमें 7,503 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 194 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें अधिसंख्य वृद्ध और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे।

कहां क‍ितने नए मरीज मिले

बोकारो में 12, चतरा में 37, देवघर में 13, धनबाद में 53, दुमका में 05, जमशेदपुर में 24, गढ़वा में 03, गि‍र‍िडीह में 286, गोड्डा में 05, गुमला में 16, हजारीबाग में 03, जामताड़ा में 02, खूंटी में 30, कोडरमा में 08, लातेहार में 16, पाकुड़ में 04, पलामू में 03, रामगढ़ में 18, रांची में 412, साह‍िबगंज में 18, सरायकेला में 30, स‍िमडेगा में 14, प स‍िंहभूम में 16 नए मरीज म‍िले।

24 घंटे में कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ

बोकारो में 24, देवघर में 112, धनबाद में 23, दुमका में 11, पूर्वी सिंहभूम में 30, गढ़वा में 84, गिरिडीह में 103, गोड्डा में 11, गुमला में 13, हजारीबाग में 91, जामताड़ा में 14, खूंटी में 01, कोडरमा में 22, लातेहार में 10, लोहरदगा में 09, पलामू में 66, रामगढ़ में 12, रांची में 104, साहिबगंज में 10, सरायकेला में 01, सिमडेगा में 41, प. सिंहभूम में 30 मरीज स्वस्थ भी हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.