Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना के 383 नए मरीज मिले, अब पॉजिटिव केस 6 हजार से नीचे

Jharkhand Coronavirus News Update लंबे समय बाद 21 जिलों में सौ-सौ से कम मरीज मिले। तीन में एक भी केस नहीं मिले। शनिवार को 470 मरीज स्वस्थ हुए। इधर रांची में दो मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 10:43 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 07:18 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना के 383 नए मरीज मिले, अब पॉजिटिव केस 6 हजार से नीचे
झारखंड में कोरोना मरीज लगातार कम हो रहे हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। शनिवार को भी नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। इससे राज्य में कोराना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटकर छह हजार से नीचे (5,946) हो गई है। शनिवार को राज्य में 383 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। लंबे समय बाद रांची सहित 21 जिलों में सौ-सौ से कम संख्या में संक्रमित मिले हैं।

loksabha election banner

वहीं, तीन जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। इनमें गिरिडीह, पाकुड़ तथा पलामू शामिल हैं। शनिवार को विभिन्न जिलों में 470 मरीज स्वस्थ भी हुए। शनिवार को बोकारो में 40, चतरा में दो, देवघर में 16, धनबाद में 50, दुमका में चार, पूर्वी सिंहभूम में 48, गढ़वा में 28, गोड्डा में चार, गुमला में 17, हजारीबाग में 16, जामताड़ा में एक, खूंटी में 21, कोडरमा में तीन, लातेहार में आठ, लोहरदगा में सात, रामगढ़ में 10, रांची में 86, साहिबगंज में दो, सरायकेला में सात, सिमडेगा में छह तथा प. सिंहभूम में सात नए संक्रमित की पहचान हुई।

शनिवार को ही बोकारो में 29, देवघर में 17, धनबाद के 32, दुमका में एक, पूर्वी सिंहभूम में 43, गढ़वा में 13, गोड्डा में एक, गुमला में 21, हजारीबाग में 17, जामताड़ा में दो, कोडरमा में 61, लातेहार में 13, लोहरदगा में 30, पाकुड़ में नौ, रांची में 133, साह‍िबगंज में आठ, सरायकेला खरसावां में 13, सिमडेगा में एक तथा प. सिंहभूम में 26 मरीज स्वस्थ भी हुए। इधर, रांची में दो मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

कोरोना मीटर

शन‍िवार को म‍िले नए मरीज : 383

एक दिन पूर्व मिले मरीज : 435

शनिवार को हुई मौत : 02

सक्रिय मरीज : 5,946

शनिवार को हुए स्वस्थ : 470

अबतक स्वस्थ : 92,598

कोरोना के कुल मामले : 99,428

अबतक मौत : 884

शनिवार को हुई जांच : 20,865

अबतक कुल हुई जांच : 30,87,671

92,598 मरीज हो चुके स्वस्थ

राज्य में कोरोना के कुल मामले 99,428 हो गए हैं। हालांकि इनमें 92,598 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 884 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से अधिसंख्य या तो वृद्ध थे या अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.