Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज 562 कोरोना मरीज मिले, 9 की मौत; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus News Update आज हुई मौत में से एक पश्चिमी सिंहभूम में एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा गिरिडीह में अधिवक्‍ता समेत 2 लोगों की मौत हो गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 08:45 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 08:30 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज 562 कोरोना मरीज मिले, 9 की मौत; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज 562 कोरोना मरीज मिले, 9 की मौत; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को भी राज्‍य में कोरोना वायरस के 562 मरीज सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 9 लोगों की मौत भी हो गई है। आज कुल 607 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं। रांची स्थित रिम्‍स अस्‍पताल से मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार कुल 964 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 779 निगेटिव और 174 पॉजिटिव मामले मिले हैं। 174 पॉजिटिव केस में से 24 रिम्‍स से, रांची से 4, पलामू से 61 और गढ़वा से 85 कोरोना मरीज मिले हैं। आज कुल नौ मौत हुई है। जमशेदपुर में तीन, रांची में दो, पलामू, पश्‍चिमी स‍िंहभूम, देवघर, गि‍र‍िडीह में एक-एक की जान गई है। आज हुई मौत में से एक पश्चिमी सिंहभूम में एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा गिरिडीह में अधिवक्‍ता समेत 2 लोगों की मौत हो गई है।

loksabha election banner

राज्य में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पूर्व शनिवार को कोरोना के 1084 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को भी शाम तक विभिन्न जिलों में 562 नए मामले सामने आ चुके थे। रविवार को गढ़वा में 85 तथा पलामू में 63 नए मामले सामने आए। वहीं, रांची में भी 71 तथा लोहरदगा में छह नए मरीज मिले। इसी तरह, अन्य जिलों में भी कमोबेश नए मरीजों के मिलने की सूचना है।

इधर, रविवार को भी राज्य में नौ कोरोना मरीजों की मौत हो गई। जमशेदपुर में संक्रमित लोगों की मौत का सिलसिला थमता नहीं दिखा। रविवार को भी जमशेदपुर के टीएमएच में इलाजरत तीन मरीजों की मौत हो गई। उधर, गिरिडीह में नगीना रोड निवासी 58 वर्षीय पूर्व वार्ड पार्षद सह अधिवक्ता की कोरोना से जूझते हुए मौत हो गई। वह संक्रमित पाए जाने के बाद घर पर ही आइसोलेशन में थे।

दूसरी ओर पश्चिमी सिंहभूम की भी एक महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि इस बीच राहत की बात यह है कि राज्य में कोरोना को मात देकर स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या बढ़कर अब आठ हजार से अधिक हो गई है। रविवार को भी विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में मरीजों के स्वस्थ होने की सूचना है। वहीं, राज्य में कोरोना मरीजों की मौत की संख्या भी बढ़कर अब 200 से अधिक हो गई है। मरनेवालों में सबसे अधिक संख्या रांची और जमशेदपुर के मरीजों की है।

यहां नए मरीज मिले हैं

गढ़वा में 85, रांची में 71, पलामू में 63, जमशेदपुर में 49, प. सिंहभूम में 44, बोकारो में 29, हजारीबाग में 27, सिमडेगा में 25, धनबाद में 18, देवघर तथा साहिबगंज में 14-14, गुमला तथा खूंटी में 12-12, सरायकेला में 11, रामगढ़ में नौ, कोडरमा तथा गोड्डा में आठ-आठ, पाकुड़ में छह, जामताड़ा में तीन, गिरिडीह में दो, चतरा तथा दुमका में एक-एक मरीज मिले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.