Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज कोरोना संक्रमण से 9 लोगों की मौत, 933 नए संक्रमित मिले
झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सूबे से हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। रविवार को झारखंड में कोरोना संक्रमण के कुल 933 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा राज्य में कोरोना से कुल...
रांची (जासं) । झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। सूबे से हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। रविवार को झारखंड में कोरोना संक्रमण के कुल 933 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा राज्य में कोरोना से कुल नौ मरीजों की मौत भी हुई है।
रविवार को कहां मिले कितने नए संक्रमित
रविवार को बोकारो में 49, चतरा में 7, देवघर में 30, धनबाद में 55, दुमका में 10, पूर्वी सिंहभूम में 74, गढ़वा में 14, गिरिडीह में 18, गोड्डा में 32, गुमला में 26, हजारीबाग में 31, जामताड़ा में 18, खूंटी में 17, कोडरमा में 17, लातेहार में 31, पाकुड़ में 6, पलामू में 2, रामगढ़ में 22, रांची में 374, साहिबगंज में 10, सरायकेला खरसावां में 21, सिमडेगा में 5 तथा प. सिंहभूम में 64 नए संक्रमित की पहचान हुई।
24 घंटे में 907 मरीज हुए स्वस्थ
रविवार को राज्य में 907 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें बोकारो के 69, चतरा के 34, देवघर के 44, धनबाद के 29, दुमका के 7, पूर्वी सिंहभूम के 119, गढ़वा के 42, गोड्डा के 50, गुमला के 10, हजारीबाग के 39, जामताड़ा के आठ, खूंटी के 12, कोडरमा के 11, रामगढ़ के 20, रांची में 291, साहिबगंज के 4, सरायकेला खरसावां के 19, सिमडेगा के 27 तथा प. सिंहभूम के 53 मरीज शामिल हैं।
9 की हुई मौत
मरने वालों में चतरा का 1, पूर्वी सिंहभूम का 2, लातेहार का 2, रांची का 3 और पश्चिमी सिंहभूम का 1 मरीज शामिल है।