Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज कोरोना संक्रमण के 1321 नए मामले, आठ की मौत
झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़़ते ही जा रहे हैं। सोमवार को झारखंड में कोरोना संक्रमण के 1321 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा आठ संक्रमित मरीजों की इलाज के क्रम में मौत भी हो गई। मृतकों में धनबाद व जमशेदपुर के सर्वाधिक तीन-तीन मरीज हैं। इसके...
रांची (जासं) । झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। झारखंड के लगभग सभी जिलों से हर दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। इधर, राज्य में आज कुल 1321 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई, जबकि 1599 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके अलावा आज कुल आठ कोरोना संक्रमितों की आज इलाज के दौरान मौत भी हो गई। इनमें धनबाद तथा पूर्वी सिंहभूम के तीन-तीन तथा रांची व देवघर के एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।
बता दें कि सोमवार को बोकारो में 50, चतरा में तीन, देवघर में 54, धनबाद में 111 दुमका में 12, पूर्वी सिंहभूम में 361, गढ़वा में 71, गिरिडीह में 15, गोड्डा में 32, गुमला में 15, हजारीबाग में 141, जामताड़ा में 19, खूंटी में तीन, कोडरमा में 18, लातेहार में 16, लोहरदगा में 40, पाकुड़ में 28, पलामू में 20, रामगढ़ में 43, रांची में 176, साहिबगंज में 13, सरायकेला में 34, सिमडेगा में 10 तथा प. सिंहभूम में 36 नए संक्रमित की पहचान हुई।
1,599 मरीज हुए स्वस्थ
सोमवार को बोकारो के 15, देवघर के 117, धनबाद के 34, दुमका के 23, पूर्वी सिंहभूम के 402, गढ़वा के 54, गिरिडीह के छह, गोड्डा के 32, गुमला के 20, हजारीबाग के 80, जामताड़ा के 31,, खूंटी के 34, कोडरमा के 49, लातेहार के 18, पाकुड़ के चार, पलामू के 43, रामगढ़ के 176, रांची के 259, साहिबगंज के नौ, सरायकेला में 71, सिमडेगा के 26 तथा प. सिंहभूम के 96 मरीज स्वस्थ हुए।