Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में गुरूवार को कोरोना संक्रमण से 9 की मौत, 1013 नए संक्रमित मिले
Jharkhand Coronavirus News झारखंड में गुरूवार को कोरोना की हुई जांच में 1013 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 1119 मरीज स्वस्थ भी हुए। इसके अलावा झारखंड में कोरोना संक्रमण से कुल 9 मरीजों की मौत भी हो गई। इनमें रांची में तीन तथा बोकारो देवघर धनबाद पूर्वी सिंहभूम....
रांची (राज्य ब्यूरो) । झारखंड में गुरूवार को कोरोना की हुई जांच में 1013 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 1119 मरीज स्वस्थ भी हुए। इसके अलावा झारखंड में कोरोना संक्रमण से कुल 9 मरीजों की मौत भी हो गई। इनमें रांची में तीन तथा बोकारो, देवघर, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गोड़डा तथा हजारीबाग में एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।
गुरुवार को बोकारो में 106, चतरा में छह, देवघर में 36, धनबाद में 50, दुमका में 29, पूर्वी सिंहभूम में 165, गढ़वा में 19, गिरिडीह में 22, गोड्डा में 20, गुमला में 14, हजारीबाग में 58, जामताड़ा में चार, खूंटी में 19, कोडरमा में 24, लातेहार में 16, लोहरदगा में 14, पाकुड़ में 33, पलामू में 11, रामगढ़ में 15, रांची में 266, साहिबगंज में तीन, सरायकेला खरसावां में 46, सिमडेगा में तीन तथा प. सिंहभूम में 34 नए संक्रमित की पहचान हुई।
24 घंटे में 1,119 मरीज हुए स्वस्थ
गुुरुवार को राज्य में 24 घंटे के भीतर 1,119 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें बोकारो के 41, देवघर के 56, धनबाद के 108, दुमका के 13, पूर्वी सिंहभूम के 40, गढ़वा के 29, गिरिडीह के 12, गोड्डा के 30, गुमला के 49, हजारीबाग के 66, जामताड़ा के 22, खूंटी के आठ, कोडरमा के 13, लातेहार के तीन, लोहरदगा के दो, पाकुड़ के 14, रामगढ़ के 39, रांची में 448, साहिबगंज के नौ, सरायकेला खरसावां के 37, सिमडेगा के 30 तथा प. सिंहभूम के 60 मरीज शामिल हैं।