Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना के कुल मामले 90 हजार से पार, 80 हजार से अधिक हुए स्वस्थ

झारखंड में कोरोना के कुल मामले बढ़कर अब 90486 हो गए हैं। हालांकि इनमें 80439 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को भी यहां 784 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई। वहीं इससे काफी अधिक 1263 मरीज स्वस्थ भी हुए। पूर्व की तरह गुरुवार को भी रांची में सबसे...

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 09:12 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 09:49 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना के कुल मामले 90 हजार से पार, 80 हजार से अधिक हुए स्वस्थ
झारखंड में आज कोरोना संक्रमण से 8 की मौत। जागरण

रांची (राज्य ब्यूरो) । झारखंड में कोरोना के कुल मामले बढ़कर अब 90,486 हो गए हैं। हालांकि इनमें 80,439 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को भी यहां 784 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई। वहीं, इससे काफी अधिक 1,263 मरीज स्वस्थ भी हुए। पूर्व की तरह गुरुवार को भी रांची में सबसे अधिक 247 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, कुछ दिनों से नए संक्रमित की संख्या कम होने के बाद एक बार फिर पूर्वी सिंहभूम में 233 नए संक्रमित की पहचान हुई। राहत की बात यह है कि अन्य जिलों में मिले संक्रमितों की संख्या 50 से कम है।

loksabha election banner

बोकारो में 24, चतरा में 12, देवघर में 16, धनबाद में 32, गढ़वा में सात, गिरिडीह में पांच, गोड्डा में चार, गुमला में 17, हजारीबाग में 17, जामताड़ा में आठ, खूंटी में 24, कोडरमा में 25, लातेहार में दो, लोहरदगा में सात, पाकुड़ में चार, पलामू में सात, रामगढ़ में 16, साहिबगंज में तीन, सरायकेला खरसावां में 37, सिमडेगा में तीन तथा प. सिंहभूम में 34 नए संक्रमित की पहचान हुई। इधर, गुरुवार को भी राज्य में आठ कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें पांच रांची तथा एक-एक रामगढ़, पलामू और रामगढ़ के मरीज शामिल हैं।

कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ

गुरुवार को राज्य में 1,263 मरीज स्वस्थ हुए। इनमें बोकारो के 95, चतरा के 22, देवघर के 36, धनबाद के 64, दुमका के 19, पूर्वी सिंहभूम के 113, गढ़वा के 13, गिरिडीह के सात, गोड्डा के 14, गुमला के तीन, हजारीबाग के 42, जामताड़ा के 31, खूंटी के 73, कोडरमा के 117, लाेहरदगा के 31, पाकुड़ के 33, पलामू के 18, रामगढ़ के 17, रांची में 419, साहिबगंज मे तीन, सरायकेला खरसावां के 48 तथा सिमडेगा के 45 मरीज शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.