Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में एक दिन में 3218 कोरोना पॉजिटिव मिले, रिकाॅर्ड 154667 लोगों की हुई जांच

Jharkhand Coronavirus News Update इधर जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाज करा रहे छह मरीजों की मौत हो गई। पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक 630 नए कोरोना संक्रमित मिले।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 01 Sep 2020 08:33 AM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 04:59 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में एक दिन में 3218 कोरोना पॉजिटिव मिले, रिकाॅर्ड 154667 लोगों की हुई जांच
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में एक दिन में 3218 कोरोना पॉजिटिव मिले, रिकाॅर्ड 154667 लोगों की हुई जांच

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जांच में तेजी आने के साथ ही नए संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। सोमवार को कोरोना जांच का छठा विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत एक दिन में रिकार्ड 1,54,667 लोगों की जांच हुई। इनमें रिकार्ड 3,218 नए संक्रमितों की पहचान हुई। बगोदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सिंह, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबा प्रसाद तथा पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शशिभूषण मेहता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

loksabha election banner

हालांकि, राज्य में 695 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। रांची में यह जांच अभियान मंगलवार को चलाया जाएगा। सोमवार को सभी जिलों में बड़ी संख्या में नए संक्रमितों की पहचान हुई। पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक 630 मरीज मिले हैं। रांची में भी 292 मरीजों की पहचान हुई है। इसी तरह, कोडरमा में 245 तथा सरायकेला-खरसावां में 227 नए मरीज मिले हैं। कई अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में नए संक्रमित मिले हैं। इधर, जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज करा रहे छह मरीजों की मौत हो गई।

इनमें एक सरायकेला-खरसावां और पांच पूर्वी सिंहभूम जिले के मरीज थे। वहीं, राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भी रांची के कोकर निवासी एक मरीज की मौत हुई है। धनबाद के भी एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई। नए संक्रमित की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के ठीक होने के बाद राज्य में  सक्रिय मरीजों की संख्या 14,052 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 41,656 हो गए हैं। हालांकि, इनमें 27,143 स्वस्थ हो चुके हैं।

मरीज अधिक मिले, पर पॉजिटिविटी रेट महज 2.08 फीसद

अभियान के तहत बड़े पैमाने पर जांच होने से भले ही अधिक मरीज मिले हैं, लेकिन पॉजिटिविटी रेट राहत देने वाली है। सोमवार को कुल 1,54,667 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 3,218 पॉजिटिव मिले। इस तरह, पॉजिटिविटी रेट महज 2.08 फीसद रही। इससे एक दिन पूर्व राज्य में 23,009 सैंपल की जांच हुई थी, जिनमें 1326 पॉजिटिव पाए गए थे। इस तरह, एक दिन पूर्व राज्य में पॉजिटिविटी रेट 5.76 फीसद थी।

यहां मिले इतने मरीज

सोमवार को पूर्वी सिंहभूम में 630, रांची में 292, कोडरमा में 245, सरायकेला-खरसावां में 227, बोकारो में 05, चतरा में 103, देवघर में 43, धनबाद में 153, दुमका में 29, गिरिडीह में 77, गोड्डा में 47, गढ़वा में 57, गुमला में 147, हजारीबाग में 170, जामताड़ा में 49, खूंटी में 07, लातेहार में 96, लोहरदगा में 98, पाकुड़ में 54, पलामू में 127, रामगढ़ में 162, साहिबगंज में 121, सिमडेगा में 69 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 210 नए संक्रमितों की पहचान हुई।

यहां इतने मरीज हुए स्वस्थ

बोकारो में 27, देवघर में 56, धनबाद में 28, दुमका में 16, पूर्वी सिंहभूम में 166, गढ़वा में 05, गोड्डा में 06, हजारीबाग में 23, खूंटी में 36, लातेहार में 35, लोहरदगा में 08, पलामू में 46, रांची में 95, सरायकेला-खरसावां में 90, सिमडेगा में 01 व पश्चिमी सिंहभूम में 57 मरीज स्वस्थ हुए। सोमवार को राज्य में कुल 695 मरीज स्वस्थ हुए।

रैपिड एंटीजन टेस्ट से हुई जांच

सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच हुुई। सोमवार को कुल हुई जांच में लगभग 1.25 लाख सैंपल की जांच इस विधि से हुई। अन्य सैंपलों की जांच ट्रूनेट और आरटी-पीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन- पॉलीमरेज चेन रिएक्शन) मशीन से हुई। 

कोरोना मीटर

नए मरीज : 3,218

सोमवार को हुई मौत : 08

एक दिन पूर्व मिले मामले : 1,326

सक्रिय मरीज : 14,052

सोमवार को स्वस्थ हुए : 695

अबतक स्वस्थ : 27,143

कोरोना के कुल मामले : 41,656

अबतक मौत : 461

सोमवार को हुई जांच : 1,54,667

अबतक हुई जांच : 9,13,265


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.