Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Update: रिम्‍स के 2 डॉक्‍टर, टीएमएच की 01 नर्स, झारखंड में 37 कोरोना पॉजिटिव; अबतक 1761

Jharkhand Corona Cases रांची में रिम्स के दो सर्जन व सात मरीजों में कोरोना का संक्रमण मिला है। जबकि जमशेदपुर के टाटा मेडिकल हाॅस्पिटल टीएमएच की एक नर्स भी पॉजिटिव मिली है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 04:51 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 08:56 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: रिम्‍स के 2 डॉक्‍टर, टीएमएच की 01 नर्स, झारखंड में 37 कोरोना पॉजिटिव; अबतक 1761
Jharkhand Coronavirus Update: रिम्‍स के 2 डॉक्‍टर, टीएमएच की 01 नर्स, झारखंड में 37 कोरोना पॉजिटिव; अबतक 1761

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Corona News झारखंड में रविवार को 37 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। राज्‍य के सबसे बड़े अस्‍पताल राजधानी रांची के रिम्स के दो सर्जन, डॉक्टरों व सात मरीजों में कोरोना का संक्रमण मिला है। जबकि जमशेदपुर के टाटा मेडिकल हाॅस्पिटल, टीएमएच की एक नर्स भी पॉजिटिव मिली है। सिमडेगा में रविवार को 14 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं पूर्वी सिंहभूम में भी 10 और मरीज मिले हैं। इस बीच झारखंड में पहली बार कोरोना के सक्रिय मरीजों से अधिक कोरोना से लड़कर जीतने वाले, स्वस्थ होनेवालों मरीजों की संख्या हो गई है।  रविवार को राज्य में 89 मरीजों ने कोरोना को मात दी, जबकि एक दिन पहले भी 131 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए थे। 

loksabha election banner

झारखंड में कोरोना को मात देकर लगातार तेजी से मरीज स्वस्थ हो रहे हैैं। हालत ये है कि अब सक्रिय मरीजों की संख्या से अधिक स्वस्थ होनेवालों की संख्या हो गई है। रविवार तक जहां 905 मरीज स्वस्थ हो चुके थे, वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 848 रह गई है। उधर, दूसरी ओर लगातार नए संक्रमित मरीजों की भी पहचान हो रही है। झारखंड में रविवार को कोरोना के 37 नए मरीज मिले, जबकि विभिन्न जिलों में 89 मरीज स्वस्थ भी हुए। रविवार को सिमडेगा में 14, पूर्वी सिंहभूम में 10 रांची में नौ तथा गुमला, हजारीबाग, चतरा और पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक नए मरीज मिले।

रिम्स में फिर मिला संक्रमण, टीएमएच पर भी बढ़ी खतरा

रांची में मिले नौ संक्रमित में रिम्स के दो डॉक्टर तथा सात मरीज शामिल हैं। संक्रमित डॉक्टरों में एक न्यूरो सर्जरी तथा दूसरे सर्जरी डिपार्टमेंट के हैं। वहीं, सात मरीजों में एक सर्जरी आइसीयू, एक मेडिसिन आइसीयू और एक पीडियाट्रिक विभाग में भर्ती मरीज समेत अन्य शामिल हैं। अपनी ट्रेवल हिस्ट्री व अन्य जानकारियां छिपाकर इलाज कराने वाले मरीजों व उनके परिजनों की वजह से राज्य के सबसे बड़ा अस्पताल कई बार संक्रमण की चपेट में आ चुका है।

अबतक यहां के कई डॉक्टर, पारामेडिकल स्टाफ व मरीज पॉजिटिव पाए गए हैैं। कुछ दिनों पहले न्यूरो वार्ड में इलाजरत गिरिडीह के एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जबकि सर्जरी वार्ड में भर्ती जमशेदपुर के एक बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया था। माना जा रहा है कि रविवार को पॉजिटिव पाए गाए नए मरीज इन्हीं दोनों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए।

उधर दूसरी ओर जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भी रविवार को एक नर्स संक्रमित मिली। बताया जा रहा है कि यह नर्स भी एक मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुई। उक्त मरीज लखनऊ से आने के बाद बिना ट्रेवल हिस्ट्री बताए टीएमएच में हार्ट का इलाज करा रहा है। अब टीएमएच के कई डॉक्टरों, नर्सों व अन्य स्टाफ पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।

अब 848 मरीजों के स्वस्थ होने का इंतजार, 905 मरीज दे चुके हैैं कोरोना को मात

  • कुल सक्रिय केस : 848
  • स्वस्थ हुए : 905
  • मौत : 08
  • कुल मामले : 1761

तेजी से स्वस्थ हो रहे मरीज

मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार पिछले दो दिनों से बढ़ी है। रविवार को सिमडेगा में 29, धनबाद में 15, गिरिडीह में 13, गुमला में 11, लोहरदगा में आठ, हजारीबाग में चार, सरायकेला में पांच, रांची में दो तथा बोकारो और पश्चिमी सिंहभूम में एक -एक मरीज संक्रमण मुक्त हुए। इस तरह 37 नए मरीजों के मिलने तथा 89 मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 848  हो गई है। वहीं राज्य में कोरोना के कुल मामले 1761 हो गए हैं, जिनमें 905 स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को भी राज्य में 66 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई थी, जबकि रिकार्ड 131 मरीज स्वस्थ भी हुए थे।

झारखंड में पहली बार रिकवरी रेट 50 से पार

झारखंड में पहली बार कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 50 फीसद से अधिक हुई है। अब यह दर बढ़कर 51.39 फीसद हो गई है जो राष्ट्रीय दर 50.59 फीसद से अधिक है। बता दें कि राज्य में प्रवासी मजदूरों व अन्य लोगों के लौटने से अचानक नए मरीजों की संख्या बढ़ रही थी। इससे राज्य में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर लगातार घट रही थी। पिछले दिनों यह दर तो घटकर 40 से भी नीचे हो गई थी। लेकिन दो-तीन दिनों से नए मरीजों की संख्या में कमी आने तथा स्वस्थ होनेवालों की संख्या बढऩे से इसमें सुधार हुआ।

जिला :  एक्टिव केस

  1. सिमडेगा : 149
  2. पूर्वी सिंहभूम : 197
  3. रामगढ़ : 59
  4. हजारीबाग : 36
  5. धनबाद : 18
  6. गुमला : 49
  7. कोडरमा : 85
  8. गिरिडीह : 10
  9. पश्चिमी सिंहभूम : 40
  10. गढ़वा : 30
  11. चतरा : 18
  12. रांची  : 40
  13. सरायकेला-खरसावां : 23
  14. जामताड़ा : 26
  15. लातेहार : 20
  16. पाकुड़ : 24
  17. लोहरदगा : 09
  18. खूंटी : 11
  19. पलामू : 13
  20. बोकारो  04
  21. देवघर : 00
  22. साहिबगंज : 00
  23. दुमका : 00
  24. गोड्डा : 00

14 जून तक मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा

जिला -  अबतक

  1. बोकारो  23 
  2. चतरा 18 
  3. देवघर  10
  4. धनबाद 96 
  5. दुमका 04 
  6. पूर्वी सिंहभूम 52 
  7. गढ़वा 60 
  8. गिरिडीह 44 
  9. गोड्डा 01 
  10. गुमला 40
  11. हजारीबाग 115 
  12. जामताड़ा 02 
  13. खूंटी 05 
  14. कोडरमा 42 
  15. लातेहार 28
  16. लोहरदगा 26
  17. पाकुड़  05 
  18. पलामू  32 
  19. रामगढ़  49
  20. रांची  131
  21. साहिबगंज  03 
  22. सरायकेला-खरसावां 13 
  23. सिमडेगा 99 
  24. पश्चिमी सिंहभूम 07

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.