Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: कोरोना संक्रमण के क्रिटिकल स्‍टेज से बाहर आया झारखंड, अब एक लाख आबादी पर मात्र 14 मरीज

Jharkhand Coronavirus News झारखंड पांच माह बाद क्रिटिकल स्टेज से बाहर आया है। आइसीएमआर एक लाख की आबादी पर 15 एक्टिव केस होने को क्रिटिकल मानता है। झारखंड में अब एक लाख की आबादी पर 14 मरीज ही संक्रमित हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 10:08 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 08:07 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: कोरोना संक्रमण के क्रिटिकल स्‍टेज से बाहर आया झारखंड, अब एक लाख आबादी पर मात्र 14 मरीज
झारखंड में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो।  झारखंड कोरोना संक्रमण के क्रिटिकल स्टेज से अब बाहर हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसांधन परिषद (आइसीएमआर) किसी राज्य या जिले में एक लाख की आबादी पर 15 से अधिक सक्रिय मरीज (एक्टिव केस) होने को क्रिटिकल मानता है। झारखंड के लिए राहत की खबर यह है कि राज्य अब इस दायरे से बाहर निकल चुका है। यहां एक लाख की आबादी पर अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 14 हो गई है।

loksabha election banner

झारखंड में चार जिले ही अब ऐसे रह गए हैं जहां एक लाख की आबादी पर 15 से अधिक मरीज अब भी संक्रमित हैं। इनमें रांची, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी तथा सरायकेला खरसावां शामिल हैं। इन चार जिलों को छोड़कर सभी जिले क्रिटिकल स्टेज से बाहर आ गए हैं। इन सभी जिलों में एक लाख की आबादी पर 15 से कम एक्टिव केस हैं। इतनी आबादी पर गिरिडीह तथा पलामू में सबसे कम महज दो-दो सक्रिय मरीज ही हैं, जबकि सबसे अधिक रांची तथा पूर्वी सिंहभूम में 51-51 सक्रिय मरीज हैं।

विभिन्न राज्यों की बात करें तो बीस बड़े राज्यों में सिर्फ बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश ही इस दायरे से बाहर आ सके हैं। अन्य सभी बड़े राज्य अभी भी क्रिटिकल स्टेज में ही हैं। कई बड़े राज्यों में तो एक लाख की आबादी में सौ से अधिक सक्रिय मरीज अभी भी हैं। बता दें कि झारखंड में एक नवंबर तक कोरोना के 1,02,087 मामले सामने आए हैं, जिनमें 95,973 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यहां अब 5,209 मरीज ही अब भी संक्रमित हैं।

एक लाख की आबादी पर झारखंड के जिलों मे एक्टिव केस

रांची : 51, पूर्वी सिंहभूम : 51, खूंटी : 16, सरायकेला खरसावां : 16, धनबाद : 14, लोहरदगा : 14, बोकारो : 13, सिमडेगा : 10, गुमला : 09, देवघर : 07, जामताड़ा : 07, रामगढ़ : 07, गढ़वा : 06, दुमका : 05, पाकुड़ : 05, पश्चिमी सिंहभूम : 05, कोडरमा : 04, चतरा : 04, हजारीबाग : 04, लातेहार : 03, गोड्डा : 03, साहिबगंज : 03, गिरिडीह : 02, पलामू : 02

एक लाख की आबादी पर कहां कितने एक्टिव केस

आंध्र प्रदेश : 453, केरल : 255, दिल्ली : 172, महाराष्ट्र : 102, कर्नाटक : 77, तेलंगाना : 49, प. बंगाल : 32, ओडिशा : 32, तमिलनाडु : 27, असम : 25, राजस्थान : 19, उत्तर प्रदेश : 10, बिहार : 06


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.