Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना के सक्रिय मामले 9 हजार से कम, 768 नए मरीज मिले

Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में शुक्रवार को 1158 मरीज स्वस्थ हुए और 768 नए पॉजिटिव मामले मिले। रांची में सबसे अधिक 314 नए मरीज मिले और 378 स्वस्थ भी हुए। अबतक कोरोना से जान गंवानेवाले मरीजों की संख्या 801 हो गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 08:35 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 09:24 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना के सक्रिय मामले 9 हजार से कम, 768 नए मरीज मिले
कोरोना जांच के लिए एक मरीज का स्‍वाब सैंपल लेता स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News झारखंड में जहां कोरोना के संक्रमण में लगातार कमी आ रही है, वहीं पुराने मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। यहां शुक्रवार को भी 768 नए संक्रमितों की पहचान हुई, जबकि 1,158 मरीज स्वस्थ भी हुए। इससे राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब नौ हजार से नीचे (8,799) आ गई है। वहीं, सात दिनों में कोरोना की औसत वृद्धि दर घटकर एक फीसद से भी कम हो गई है।

loksabha election banner

उधर, कोरोना के संक्रमण में कमी के बीच रांची और पूर्वी सिंहभूम की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। दोनों जिलों में अभी भी बड़ी संख्या में नए संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी रांची में सबसे अधिक 314 नए मरीज मिले। हालांकि यहां 378 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं, पूर्वी सिंहभूम में 103 नए मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 50 से कम नए मरीज मिले हैं। इधर, शुक्रवार को भी राज्य में छह कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

इनमें रांची के तीन तथा बोकारो, धनबाद और पश्चिमी सिंहभूम के एक-एक मरीज शामिल हैं। अब राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 801 हो गई है। राज्य में कोरोना से मृत्यु की दर लगातार 0.85 फीसद बनी हुई है। नए संक्रमितों के मिलने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 8,799 हो गई है। वहीं कोरोना के कुल मामले 91,254 हो गए हैं, जिनमें मरीज 81,654 स्वस्थ भी हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से स्वस्थ होने की दर बढ़कर अब लगभग 90 फीसद हो गई है।

कोरोना मीटर

नए मरीज : 768

एक दिन पूर्व मिले मरीज : 784

शुक्रवार को हुई मौत : 06

सक्रिय मरीज : 8,799

शुक्रवार को हुए स्वस्थ : 1,158

अबतक स्वस्थ : 81,654

कोरोना के कुल मामले : 91,254

अबतक मौत : 801

शुक्रवार को हुई जांच : 30,524

अबतक कुल हुई जांच : 25,76,536

कहां मिले-कितने मरीज

शुक्रवार को बोकारो में 48, चतरा में पांच, देवघर में सात, धनबाद में 41, दुमका में तीन, पूर्वी सिंहभूम में 103, गढ़वा में 26, गिरिडीह में 10, गोड्डा में 37, गुमला में 19, हजारीबाग में 15, जामताड़ा में 16, खूंटी में 35, कोडरमा में चार, लातेहार में छह, लोहरदगा में 12, पाकुड़ में एक, पलामू में सात, रामगढ़ में 10, रांची में 314, साहिबगंज में पांच, सरायकेला खरसावां में 19, सिमडेगा में छह तथा पश्चिमी सिंहभूम में 19 नए संक्रमित की पहचान हुई।

कहां-कितने हुए स्वस्थ

शुक्रवार को राज्य में 1,158 मरीज स्वस्थ हुए। इनमें बोकारो के 48, देवघर के 42, धनबाद के 49, दुमका के सात, पूर्वी सिंहभूम के 156, गढ़वा के सात, गिरिडीह के 10, गोड्डा के 16, गुमला के छह, हजारीबाग के 77, जामताड़ा के 15, खूंटी के 32, कोडरमा के 14, लातेहार के 67, लोहरदगा के 64, पाकुड़ के आठ, पलामू के 22, रामगढ़ के 12, रांची में 378, साहिबगंज मे 43, सरायकेला खरसावां के 25, सिमडेगा के 15 तथा पश्चिमी सिंहभूम के 45 मरीज शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.