Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना के 701 नए मरीज, 7 की मौत
Jharkhand Coronavirus News झारखंड में कोरोना के 91 फीसद मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 7597 अब भी पॉजिटिव हैं। मंगलवार को 701 नए संक्रमित की पहचान हुई। इसमें से आधा से अधिक रांची में मिले। एक दिन में 853 मरीज स्वस्थ हुए।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में कोरोना को हराकर स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को भी राज्य में 853 मरीज स्वस्थ हुए। इससे राज्य में स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या 91 फीसद हो गई है। राज्य में अब 7,597 मरीज ही अब भी पॉजिटिव हैं। इधर, मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 701 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। इनमें से आधा से अधिक रांची में मिले हैं।
मंगलवार को एक बार फिर रांची में सबसे अधिक 364 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। हालांकि यहां 289 मरीज स्वस्थ भी हुए। रांची के अलावा अन्य सभी जिलों में 50 से कम संख्या में ही नए संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को ही रांची के चार, धनबाद के दो तथा चतरा के एक मरीज की मौत इलाज के दौरान हो गई।
इधर, नए संक्रमित की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 7,597 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 93,736 हो चुके हैं। हालांकि इनमें 85,314 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक कुल 825 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई है।
मंगलवार को कहां मिले कितने मरीज
मंगलवार को बोकारो में 38, चतरा में एक, देवघर में आठ, धनबाद में 28, दुमका में 18, पूर्वी सिंहभूम में 48, गढ़वा में 15, गिरिडीह में पांच, गोड्डा में 15, गुमला में 18, हजारीबाग में 12, जामताड़ा में 15, खूंटी में पांच, कोडरमा में 17, लातेहार में 17, लोहरदगा में 12, पाकुड़ में चार, पलामू में आठ, रामगढ़ में सात, रांची में 364, साहिबगंज में पांच, सरायकेला खरसावां में 20, सिमडेगा में तीन तथा प. सिंहभूम में 18 नए संक्रमित की पहचान हुई।
मंगलवार को कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ
मंगलवार को राज्य में 853 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें बोकारो के 62, चतरा के चार, देवघर के 10, धनबाद के 91, दुमका के 27, पूर्वी सिंहभूम के 133, गढ़वा के 38, गोड्डा के 15, गुमला के 16, हजारीबाग के 28, जामताड़ा के नौ, खूंटी के 13, कोडरमा के पांच, लातेहार के छह, लाेहरदगा के दो, पाकुड़ के पांच, पलामू के 20, रामगढ़ के 21, रांची में 289, साहिबगंज के पांच, सरायकेला खरसावां के 28, सिमडेगा के तीन तथा प. सिंहभूम के 23 मरीज शामिल हैं।