Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज मिले 697 नए कोरोना मरीज, 3 की मौत

Jharkhand Coronavirus News आज झारखंड में 1131 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। दुमका हज़ारीबाग़ और धनबाद में एक-एक मरीज की मौत हो गयी। अब झारखंड में कोरोना के एक्टिव केस 10 फीसद से भी कम बचे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 11:10 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 08:22 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज मिले 697 नए कोरोना मरीज, 3 की मौत
कोरोना जांच के लिए मरीज का सैंपल लेता स्वस्थकर्मी।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में अब प्रत्येक दिन एक हजार से अधिक मरीज कोरोना को हराते हुए स्वस्थ हो रहे हैं। शनिवार को भी राज्य में 1,131 मरीज स्वस्थ हुए। इससे राज्य में अबतक स्वस्थ होनेवाले मरीजों की कुल संख्या 82,805 हो गई है। अब यहां 10 फीसद से भी कम मरीज अभी भी संक्रमित हैं। दूसरी तरफ, राज्य में अब प्रत्येक दिन एक हजार से कम संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं।

loksabha election banner

शनिवार को भी राज्य में 697 नए कोरोना संक्रमितों की ही पहचान हुई। रांची में एक बार फिर सबसे अधिक 270 नए संक्रमित मिले। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 67 संक्रमित की पहचान हुई। राहत की बात यह है कि अन्य जिलों में 50 से भी कम नए संक्रमित मिले हैं। इधर, शनिवार को ही रांची, धनबाद तथा दुमका में एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

नए संक्रमित की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब घटकर 8,342 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 91,951 हो गए हैं। राहत की बात यह है कि इनमें  82,805 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 804 कोरोना मरीजों की जान गई है। हालांकि इनमें से अधिसंख्य या तो वृद्ध थे या दूसरी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

शनिवार को कहां मिले कितने मरीज

शनिवार को बोकारो में 46, चतरा में 16, देवघर में 13, धनबाद में 65, दुमका में चार, पूर्वी सिंहभूम में 67, गढ़वा में 18, गिरिडीह में 22, गोड्डा में 14, गुमला में 22, हजारीबाग में 14, जामताड़ा में आठ, खूंटी में पांच, कोडरमा में 12, लातेहार में आठ, लोहरदगा में दो, पाकुड़ में चार, पलामू में आठ, रामगढ़ में 21, रांची में 270, साहिबगंज में दस, सरायकेला खरसावां में 21, सिमडेगा में छह तथा प. सिंहभूम में 21 नए संक्रमित की पहचान हुई।

शनिवार को कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ

शनिवार को राज्य में 1,131 मरीज स्वस्थ हुए। इनमें बोकारो के 36, चतरा के 27, देवघर के 15, धनबाद के 59, दुमका के 20, पूर्वी सिंहभूम के 102, गढ़वा के पांच, गिरिडीह के 15, गोड्डा के 10, गुमला के 10, हजारीबाग के 55, जामताड़ा के तीन, खूंटी के 50, कोडरमा के 20, लातेहार के 47, लाेहरदगा के 115, पाकुड़ के आठ, पलामू के 26, रामगढ़ के 18, रांची में 391, साहिबगंज मे 13, सरायकेला खरसावां के 37, सिमडेगा के चार तथा प. सिंहभूम के 52 मरीज शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.