Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज 258 नए कोराेना संक्रमित मिले, 2 की मौत
Jharkhand Coronavirus News Update रविवार को राज्य में महज 258 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई। कुल 378 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं रांची तथा पूर्वी सिंहभूम में एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।
रांची, राज्य ब्यूरो। रविवार को झारखंड में 258 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई। हालांकि रविवार को अन्य दिनों की तुलना में जांच भी कम हुई। जिलों से मिली रिपोर्ट के अनुसार, कुल 13,232 सैंपल की ही जांच एक दिन में हो सकी। इधर, राज्य के विभिन्न जिलों में 378 मरीज स्वस्थ भी हुए। दूसरी तरफ, रांची तथा पूर्वी सिंहभूम में एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।
रविवार को बोकारो में सबसे अधिक 49 नए संक्रमित की पहचान हुई। पांच जिलों में कोई मरीज नहीं मिला है। इनमें गिरिडीह, लातेहार, पाकुड़, पलामू तथा साहिबगंज शामिल हैं। अन्य जिलों में चतरा में दो, देवघर में 18, धनबाद में 39, दुमका में दो, पूर्वी सिंहभूम में 31, गढ़वा में तीन, गोड्डा में दो, गुमला में एक, हजारीबाग में 10, जामताड़ा में 18, खूंटी में सात, कोडरमा में सात, लोहरदगा में दो, रामगढ़ में एक, रांची में 35, सरायकेला में 12, सिमडेगा में एक तथा प. सिंहभूम में 18 नए संक्रमित की पहचान हुई।
वहीं, रविवार को ही बोकारो में 35, देवघर में 11, धनबाद के 31, पूर्वी सिंहभूम में 32, गढ़वा में 12, गोड्डा में 10, गुमला में 11, हजारीबाग में 13, जामताड़ा में 15, खूंटी में 12, कोडरमा में 25, लातेहार में 11, पाकुड़ में दो, रामगढ़ में 10, रांची में 88, साहिबगंज में दो, सरायकेला खरसावां में 16, सिमडेगा में 21 तथा प. सिंहभूम में 21 मरीज स्वस्थ भी हुए।