Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में 24 घंटे में 220 नए संक्रमित मिले, 6 की मौत
Jharkhand Coronavirus News सोमवार को 392 मरीज राज्य में स्वस्थ हुए। सोमवार को आठ जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिला। पूर्वी सिंहभूम के तीन तथा कोडरमा रांची तथा सरायकेला खरसावां के एक-एक मरीज की मौत हो गई है।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के कुल 392 मरीज स्वस्थ हुए। इससे अब राज्य में कोरोना को हराकर स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या 93,368 हो गई है जो कुल मामले के 93 फीसद से अधिक हैं। इधर, सोमवार को राज्य में 220 नए संक्रमित की पहचान हुई। दुर्गा पूजा के कारण जांच कम होने से नए संक्रमित कम मिल रहे हैं। सोमवार को 12,037 सैंपल की ही जांच हो सकी।
सोमवार को बोकारो में 27, चतरा में दो, धनबाद में 18, पूर्वी सिंहभूम में 30, गोड्डा में 15, गुमला में दो, हजारीबाग में छह, जामताड़ा में आठ, खूंटी में सात, लोहरदगा में दो, रामगढ़ में पांच, रांची में 84, सरायकेला में चार, सिमडेगा में चार तथा प. सिंहभूम में पांच नए संक्रमित की पहचान हुई। देवघर, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, कोडरमा, पाकुड़, पलामू तथा साहिबगंज में कोई संक्रमित नहीं मिला।
वहीं, सोमवार को ही बोकारो में 65, चतरा में सात, देवघर में 34, धनबाद के 18, पूर्वी सिंहभूम में 39, गढ़वा में आठ, गोड्डा में 15, हजारीबाग में 18, जामताड़ा में तीन, खूंटी में 29, कोडरमा में दो, लातेहार में आठ, पाकुड़ में छह, रामगढ़ में 12, रांची में 92, साहिबगंज में तीन, सरायकेला खरसावां में 13, सिमडेगा में एक तथा प. सिंहभूम में 19 मरीज स्वस्थ भी हुए। इधर, सोमवार को ही राज्य में छह कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें पूर्वी सिंहभूम के तीन, कोडरमा, रांची तथा सरायकेला खरसावां के एक-एक मरीज शामिल हैं।