Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में 175 नए संक्रमित मिले, पूर्व मंत्री सहित 7 की मौत

Jharkhand Coronavirus News झारखंड में इस सप्ताह प्रतिदिन औसतन तीन मरीजों की मौत हुई है। राज्य के विभिन्न जिलों में 333 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। रांची में दो तथा पलामू हजारीबाग जामताड़ा गोड्डा तथा पूर्वी सिंहभूम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 07:51 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 07:53 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में 175 नए संक्रमित मिले, पूर्व मंत्री सहित 7 की मौत
इस सप्ताह राज्य में 22 कोरोना मरीजों की जान गई है।

राची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में भले ही रविवार को पूरे राज्य में महज 175 नए संक्रमित मिले, लेकिन सात मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें पूर्व मंत्री तथा बाघमारा से पूर्व विधायक ओपी लाला भी शामिल हैं, जिनकी मौत रांची के रिम्स में इलाज के क्रम में हो गई। रांची में दो तथा पलामू, हजारीबाग, जामताड़ा, गोड्डा तथा पूर्वी सिंहभूम में एक-एक मरीज की मौत हुई है। इस सप्ताह राज्य में 22 कोरोना मरीजों की जान गई है।

loksabha election banner

इस तरह इस सप्ताह प्रत्येक दिन औसतन तीन लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई। हालांकि इनमें से अधिसंख्य वृद्ध थे या अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। रविवार को राज्य में कुल 14,211 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 175 संक्रमित पाए गए। बोकारो में 60, देवघर में पांच, दुमका में तीन, पूर्वी सिंहभूम में पांच, गढ़वा में 12, गिरिडीह में दो, गोड्डा में छह, हजारीबाग में चार, जामताड़ा में दो, कोडरमा में एक, पलामू में चार, रामगढ़ में चार, रांची में 77, सरायकेला में तीन तथा प. सिंहभूम में दो नए संक्रमित मिले हैं।

वहीं, राज्य के विभिन्न जिले में 333 मरीज स्वस्थ भी हुए। बोकारो में दस, देवघर में नौ, पूर्वी सिंहभम में 36, गढ़वा में नौ, गिरिडीह में तीन, गोड्डा में तीन, गुमला में दस, हजारीबाग में छह, जामताड़ा में 17, रामगढ़ में 10, रांची में 129, साहिबगंंज में नौ, सरायकेला में आठ, सिमडेगा में सात तथा प. सिंहभूम में छह मरीज स्वस्थ हुए।

नौ जिलों में नहीं मिला कोई नया संक्रमित

राज्य के नौ जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। इनमें चतरा, धनबाद, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, साहिबगंज, सिमडेगा तथा पाकुड़ शामिल हैं। वहीं, चतरा, धनबाद, दुमका, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़ तथा पलामू में कोई कोरोना मरीज स्वस्थ नहीं हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.