Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज कोरोना संक्रमण से 13 मरीजों की मौत, 1108 नए मामले

Jharkhand Coronavirus News झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को राज्‍य में कुल 1108 नए संक्रमित की पहचान हुई जबकि 1318 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं राज्य में 13 मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो गई। इनमें रामगढ़ के...

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 09:22 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 09:23 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज कोरोना संक्रमण से 13 मरीजों की मौत, 1108 नए मामले
कोरोना सैंपल की जांच करते लैब तकनीशियन। प्रतीकात्मक तस्वीर। जागरण

रांची (राज्य ब्यूरो)। झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे  हैं। बुधवार को राज्‍य में कुल 1,108 नए संक्रमित की पहचान हुई है। जबकि 1,318 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, राज्य में 13 मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो गई। इनमें रामगढ़ के चार, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम व कोडरमा के दो-दो तथा लोहरदगा, पलामू और रांची के एक-एक मरीज शामिल हैं।

loksabha election banner

बुधवार को बोकारो में 31, चतरा में 11, देवघर में 40, धनबाद में 31, दुमका में 13, पूर्वी सिंहभूम में 113, गढ़वा में 17, गिरिडीह में 13, गोड्डा में 17, गुमला में 10, हजारीबाग में 64, जामताड़ा में 10, खूंटी में 30, कोडरमा में 42, लातेहार में 10, लोहरदगा में 11, पलामू में 28, रामगढ़ में 26, रांची में 507, साहिबगंज में तीन, सरायकेला खरसावां में 18, सिमडेगा में 13 तथा प. सिंहभूम में 50 नए कोरोना संक्रमित मरीजों  की पहचान हुई।

24 घंटे में 1,318 मरीज हुए संक्रमणमुक्त

बुधवार को राज्य में 24 घंटे के भीतर 1,318 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें बोकारो के 122, चतरा के 33, देवघर के 11, धनबाद के 50, दुमका के 14, पूर्वी सिंहभूम के 202, गढ़वा के 32, गिरिडीह के 97, गोड्डा के 55, गुमला के 27, हजारीबाग के 55, जामताड़ा के नौ, खूंटी के 19, कोडरमा के आठ, लातेहार के 15, लोहरदगा के 25, पलामू के 13, रामगढ़ के 44, रांची में 385, साहिबगंज के चार, सरायकेला खरसावां के 38, सिमडेगा के चार तथा प. सिंहभूम के 56 मरीज शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.