Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज मिले 1226 कोरोना मरीज, 6 की मौत
Jharkhand Coronavirus News झारखंड में कोरोना मरीजों का मिलना जारी है। आज शनिवार को हुई सैंपलों की जांच में 1226 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई जबकि 1326 पुराने मरीज स्वस्थ भी हुए। राज्य के लगभग प्रत्येक जिले से पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में कोरोना मरीजों का मिलना जारी है। आज भी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिले हैं। इसके अलावा कई लोगों की मौत भी हुई है। झारखंड में आज शनिवार को हुई जांच में 1226 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई, जबकि 1326 पुराने मरीज स्वस्थ भी हुए। आज पूर्वी सिंहभूम के दो, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ तथा सरायकेला के एक-एक मरीज की मौत हो गई।
आज यहां-यहां मिले मरीज
शनिवार को बोकारो में 67, चतरा में छह, देवघर में 36, धनबाद में 50, दुमका में 18, पूर्वी सिंहभूम में 214, गढ़वा में 23, गिरिडीह में आठ, गोड्डा में 41, गुमला में 13, हजारीबाग में 29, जामताड़ा में 24, खूंटी में 20, कोडरमा में 24, लातेहार में 11, लोहरदगा में सात, पाकुड़ में 38, पलामू में 33, रामगढ़ में 25, रांची में 425, साहिबगंज में 11, सरायकेला खरसावां में 35, सिमडेगा में पांच तथा प. सिंहभूम में 63 नए संक्रमित की पहचान हुई।
इन जिलों के मरीज हुए स्वस्थ
शनिवार को राज्य में 1,324 कोरोना मरीज संक्रमणमुक्त हुए। इनमें बोकारो के सात, देवघर के 40, धनबाद के 123, दुमका के 11, पूर्वी सिंहभूम के 263, गढ़वा के 34, गोड्डा के छह, गुमला के 18, हजारीबाग के 129, जामताड़ा के 16, लोहरदगा के 25, पलामू के 24, रामगढ़ के 36, रांची के 318, साहिबगंज के 50, सरायकेला खरसावां के 36, सिमडेगा के 56 तथा प. सिंहभूम के 72 मरीज शामिल हैं।