Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज मिले 1222 कोरोना मरीज, 10 की मौत

Jharkhand Coronavirus News आज 1274 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं। इधर रांची स्थित रिम्‍स अस्‍पताल से मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार आज कुल 609 सैंपल की जांच हुई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 09:07 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 09:32 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज मिले 1222 कोरोना मरीज, 10 की मौत
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज मिले 1222 कोरोना मरीज, 10 की मौत

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड में कोरोना मरीजों मिलना जारी है। आज शनिवार को 1222 कोरोना मरीज राज्‍य में मिले हैं। इसके अलावा 10 मरीज की मौत हुई है। आज पलामू में 65, लातेहार में 17 तथा गढ़वा में 34 नए कोरोना संक्रम‍ित की पहचान हुई है। लातेहार में एक मरीज की मौत भी हुई है। इधर, रांची स्थित रिम्‍स अस्‍पताल से मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार आज कुल 609 सैंपल की जांच हुई।

loksabha election banner

इसमें से 454 निगेटिव और 140 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 140 पॉजिटिव मरीज में से रिम्‍स से 46, रांची से 31, एमजीएम जमशेदपुर से 61 मरीज और 2 मरीज रामगढ़ के हैं। आज झारखंड में कुल 1222 कोरोना संक्रम‍ित की पहचान हुई है। आज 1274 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए हैं। आज रांची तथा पूर्वी स‍िंहभूम में दो-दो तथा चतरा, धनबाद, लातेहार व रामगढ़ के एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इसके अलावा आज पश्‍च‍िमी स‍िंहभूम में भी दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

यहां मिले नए मरीज

शन‍िवार को बोकारो में 91, चतरा में आठ, देवघर में 17, धनबाद में 74, दुमका में 13, पूर्वी सिंहभूम में 179, गढ़वा में 34, गिरिडीह में 15, गोड्डा में 92, गुमला में 25, हजारीबाग में 33, जामताड़ा में 09, खूंटी में 14, कोडरमा में 43, लातेहार में 17, लोहरदगा में 19, पाकुड़ में 10, पलामू में 65, रामगढ़ में 35, रांची में 284, साहिबगंज में 23, सरायकेला में 90, सिमडेगा में 04 तथा प. सिंहभूम में 28 नए संक्रमित की पहचान हुई।

1,274 मरीज हुए स्वस्थ

शनिवार को बोकारो में 11, देवघर में 76, धनबाद में 11, दुमका में 02, पूर्वी सिंहभूम में 200, गढ़वा में 24, गिरिडीह में 22, गोड्डा में 13, गुमला में 55, हजारीबाग में 45, जामताड़ा में 09, खूंटी में 23, कोडरमा में 01, लातेहार में 14, लोहरदगा में 34, पलामू में 35, रामगढ़ में 199, रांची में 228, साहिबगंज में 18, सरायकेला में 98, सिमडेगा में 67 तथा प. सिंहभूम में 89 मरीज स्वस्थ हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.