Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज मिले 1266 कोरोना मरीज, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता संक्रमित

Jharkhand Coronavirus News राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता और व‍िधायक सुदेश महतो भी कोरोना संक्रम‍ित हाे गए हैं। पूर्वी स‍िंहभूम में 360 पाॅजिटिव मामले मिले हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 18 Aug 2020 08:17 PM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2020 10:34 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज मिले 1266 कोरोना मरीज, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता संक्रमित
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज मिले 1266 कोरोना मरीज, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता संक्रमित

रांची, जेएनएन। झारखंड में काेरोना मरीजों का मिलना जारी है। राज्‍य में आज मंगलवार को कोरोना वायरस के 1266 मामले सामने आए हैं। राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता और व‍िधायक सुदेश महतो भी कोरोना संक्रम‍ित हाे गए हैं। वहीं, रांची के एक व्यवसायी सहित नौ मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो गई। राहत की बात यह है कि मंगलवार को राज्य में 222 मरीज स्वस्थ भी हुए। रांची में सबसे अध‍िक 426 तथा पूर्वी स‍िंहभूम में 360 पाॅजिटिव मामले मिले हैं। इधर, रांची स्थित रिम्‍स अस्‍पताल से मिली रिपाेर्ट के अनुसार कुल 744 सैंपलों की जांच की गई।

loksabha election banner

इसमें से 114 पॉजिटिव और 609 निगेटिव पाए गए। 114 पॉजिटिव मरीजाें में से 71 रिम्‍स के, 14 रांची के, रामगढ़ से 2 और देवघर से 27 मरीज मिले हैं। रांची के हाेटवार जेल में भी कैदियों की कोरोना जांच हो रही है। आज 1892 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 24 काेरोना पॉजिटिव पाए गए। 24 पॉजिटिव में से 9 महिला कैदी, 11 पुरुष कैदी, एक पूर्व वार्ड पुरुष और 3 डेली वेजर शामिल हैं।

आज लोहरदगा में भी तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। संक्रमित लोगों में एक माह का एक बच्चा भी शामिल है। सिमडेगा में भी 14 नए संक्रमित मिले हैं। इसी तरह, अन्य जिलों में भी कमोबेश नए मरीजों के मिलने की सूचना है। वहीं, मंगलवार को रांची तथा पूर्वी सिंहभूम में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से चलाए गए विशेष जांच अभियान में भी बड़ी संख्या में संक्रमित की पहचान हुई है।

शाम तक इनकी रिपोर्ट संकलित की जा रही थी। इधर, मंगलवार को रांची के एक बड़े व्यवसायी की कोरोना से मौत हो गई। 47 वर्षीय मरीज बीकेबी मॉल के मालिक को सांस लेने में परेशानी होने पर शनिवार को ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं, जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाजरत दो मरीजों की भी मौत होने की सूचना है।

नए संक्रमित की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 8,409 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 24,067 हो गए हैं। राहत की बात यह है कि इनमें 15,369 स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ हुए हैं।

आज मिले संक्रमित

रांची में कुल 275 तथा पूर्वी सिंहभूम में 208 नए संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा बोकारो में 62, देवघर में 27, दुमका में तीन, गिरिडीह में 18, गोड्डा में 10, गुमला में 40, हजारीबाग में 43, खूंटी में चार, कोडरमा में 16, लातेहार में 27, लोहरदगा में तीन, पाकुड़ में 15, रामगढ़ में 12, साहिबगंज में 33, सरायकेला में 22, सिमडेगा में 14 तथा प. सिंहभूम में 53 नए संक्रमित मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.