Move to Jagran APP

Coronavirus Lockdown: प. बंगाल से स्वर्णरेखा नदी पार करा मजदूरों को जबरन झारखंड पहुंचा दे रही पुलिस

Coronavirus Lockdown क्वारंटाइन अवधि पूरी हो चुकी है जांच की रिपोर्ट भी आ चुकी है लेकिन बंगाल के लोगों को बंगाल सरकार ही अपनी सीमा में घुसने नहीं दे रही है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2020 11:33 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 08:52 AM (IST)
Coronavirus Lockdown: प. बंगाल से स्वर्णरेखा नदी पार करा मजदूरों को जबरन झारखंड पहुंचा दे रही पुलिस
Coronavirus Lockdown: प. बंगाल से स्वर्णरेखा नदी पार करा मजदूरों को जबरन झारखंड पहुंचा दे रही पुलिस

रांची, जेएनएन। West Bengal Coronavirus रांची जिले के सिल्ली और मुरी में झारखंड-बंगाल सीमा पर लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में मजदूरों को रोककर क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। इनमें बड़ी संख्या बंगाल के मजदूरों की थी। अब इनकी क्वारंटाइन अवधि पूरी हो चुकी है, जांच की रिपोर्ट भी आ चुकी है, लेकिन बंगाल के लोगों को बंगाल सरकार ही अपनी सीमा में घुसने नहीं दे रही है।

loksabha election banner

झारखंड की ओर से जांच के बाद उन्हें जाने की अनुमति दी जा चुकी है, लेकिन बंगाल की पुलिस बाहर से बंगाल अपने घर पहुंचे मजदूरों को जांच के नाम पर जबरन अपने वाहन में बैठा कर बंगाल झारखंड सीमा पर मुरी स्वर्णरेखा नदी पार करा कर वापस झारखंड भेज दे रही है। इसके लिए वह नदी के पास दो-तीन कर्मचारी रखे हुए हैं, जो मजदूरों को जबरन नदी पार करा दे रहे हैं।

मजदूरों का कहना है कि वह कई जगहों से जांच कराते हुए पैदल ही घर पहुंच रहे हैं। अब उन्हें अपने घर में ही नहीं जाने दिया जा रहा है। उधर मुरी में बनाए गए शेल्टर होम में जगह की कमी होती जा रही है। अब तक यहां लगभग 200 से अधिक लोगों को ठहराया गया है। गुरुवार को भी सात मजदूरों को जांच के नाम पर वापस झारखंड भेज दिया गया।

मजदूर सुजीत महतो ने बताया वह रांची से पैदल कोटशिला स्थित अपने मुर्गुमा गांव पहुंचने वाले थे। तभी बंगाल पुलिस ने उन्हें जबरन अपने वाहन मेंं बैठाकर इलाज के नाम पर उन्हें झारखंड सीमा क्षेत्र मुरी में लाकर छोड़ दिया। इधर सिल्ली मेंं बाहर से आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सिल्ली के रस्ते पलायन कर रहे मजदूरों  को चेकअप करा कर मुरी में बनाए गए शेल्टर होम में रखा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.