Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Lockdown 2.0: झारखंड के इन 17 जिलों में 20 अप्रैल से मिलेगी छूट, रांची के हिस्‍से लंबा इंतजार LIST

Jharkhand Coronavirus Lockdown 2.0 केंद्र ने रांची और बोकारो को कलस्टर के साथ हॉट स्पॉट (रेड जोन) में शामिल किया है। वहीं हजारीबाग कोडरमा और गिरिडीह को नन हॉटस्पॉट जिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 16 Apr 2020 11:04 PM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2020 07:51 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus Lockdown 2.0: झारखंड के इन 17 जिलों में 20 अप्रैल से मिलेगी छूट, रांची के हिस्‍से लंबा इंतजार LIST
Jharkhand Coronavirus Lockdown 2.0: झारखंड के इन 17 जिलों में 20 अप्रैल से मिलेगी छूट, रांची के हिस्‍से लंबा इंतजार LIST

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Lockdown 2.0 राज्य के 17 जिलों में 20 अप्रैल से लोगों को कुछ हद तक सशर्त छूट मिल सकती है। यहां सामाजिक-आर्थिक गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। इन जिलों में अभी तक कोई भी कोरोना का मरीज नहीं मिला है, इसलिए केंद्र सरकार ने इन जिलों को ग्रीन जोन में शामिल करते हुए इन्हें छूट देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार कोरोना मरीजों की संख्या के आधार पर जिलों को जोन में बांटते हुए इसे अधिसूचित करेगी। इसकी तैयारी चल रही है।

loksabha election banner

केंद्र ने रांची और बोकारो को कलस्टर के साथ हॉट स्पॉट (रेड जोन) में शामिल किया है। वहीं, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह को नन हॉटस्पॉट जिले में शामिल किया है। हालांकि एक अन्य जिले सिमडेगा में भी एक मरीज मिला है, लेकिन समय पर इसकी रिपोर्टिंग नहीं होने से केंद्र ने अभी तक इसे नन हॉटस्पॉट जिले में शामिल नहीं किया है। ऑरेंज जोन में सिमडेगा का भी शामिल होना तय है। रांची, बोकारो के अलावा इन जिलों में भी अभी कोई आर्थिक-सामाजिक गतिविधि की छूट नहीं दी जाएगी। पहले इन सभी जिलों को ग्रीन जोन में आना होगा। ऐसे में रांची और बोकारो को नए मरीज नहीं मिलने के बाद भी लंबा इंतजार करना होगा। 

हॉट स्पॉट के आउटब्रेक जिले में एक भी नहीं

केंद्र ने देशभर में 123 ऐसे जिलों को शामिल किया है जो हॉटस्पॉट के लार्ज आउटब्रेक में शामिल हैं। अच्छी बात यह है कि झारखंड का एक भी जिला इसमें शामिल नहीं है। 

ऐसे बदलेंगे ग्रीन जोन में

  1. रेड जोन (हॉटस्पॉट) के किसी जिले में 14 दिनों तक कोई भी कोरोना मरीज नहीं मिलने पर वह जिला ऑरेंज जोन में शामिल होगा।
  2. ऑरेंज जोन में भी 14 दिनों तक कोई मरीज नहीं मिलने पर वह ग्रीन जोन में शामिल होगा।
  3. इस तरह 28 दिनों तक कोई भी मरीज नहीं मिलने पर रेड जोन के जिले ग्रीन जोन में शामिल हो सकते हैं।
  4. ग्रीन जोन के जिले में कोई मरीज मिलने पर उस जिले को दी गई सारी छूट वापस ले ली जाएगी।

इन जिलों को मिल सकती है सशर्त छूट

पलामू, लोहरदगा, लातेहार, गुमला, गढ़वा, चतरा, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, खूंटी, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज व पाकुड़।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.