Move to Jagran APP

Jharkhand Corona News: झारखंड में 500 के करीब पहुंचा आंकड़ा, आज 18 कोरोना पॉजिटिव मिले

Jharkhand Coronavirus LIVE News Updates झारखंड में गुरुवार को एक बार फिर 18 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अबतक की जानकारी के मुताबिक 6 मामले जमशेदपुर से सामने आए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 06:45 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 08:39 AM (IST)
Jharkhand Corona News: झारखंड में 500 के करीब पहुंचा आंकड़ा, आज 18 कोरोना पॉजिटिव मिले
Jharkhand Corona News: झारखंड में 500 के करीब पहुंचा आंकड़ा, आज 18 कोरोना पॉजिटिव मिले

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus LIVE News Updates झारखंड में गुरुवार को एक बार फिर 18 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अबतक की जानकारी के मुताबिक 6 मामले जमशेदपुर और 5 मामले राजधानी रांची से सामने आए हैं। जबकि 3 मामले की पहचान इस्‍पात नगरी बोकारो और दो-दो मामले की पहचान गुमला और गढ़वा में की गई है। कोयलानगरी धनबाद में भी एक मामला सामने आया है। आज के ताजा मामलों को जोड़कर झारखंड में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 477 पर पहुंच गया है। सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

राजधानी रांची में कोरोना वायरस के चार मरीजों की जांच मेडिका अस्‍पताल के लैब में हुई है। एक गर्भवती महिला में संक्रमण की पुष्टि रिम्‍स रांची ने की है। रांची में अब कुल 133 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। धनबाद में आज सामने आया कोरोना का मरीज गोमा का रहने वाला है। संक्रमित की पुष्टि के बाद पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इधर आज  21 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें गढ़वा के 18, कोडरमा के दो तथा चतरा के एक मरीज शामिल हैं। झारखंड में अबतक 213 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

मेडिका में जांच कराने पहुंचे चार मरीजों समेत 18 मिले कोरोना पॉजिटिव

राज्य में एक ओर कोरोना के पुराने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं, वहीं इसका संक्रमण भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति यह है कि राज्य में अब प्रत्येक दिन 20 से अधिक नए पॉजीटिव केस मिल रहे हैं। गुरुवार को भी कोरोना के 18 नए मरीज मिले। नए मरीजों में बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गुमला तथा गढ़वा के दो-दो मरीज भी शामिल हैं। गुरुवार को मिले 14 नए मरीजों में चार मरीज ऐसे हैं जो रांची के मेडिका अस्पताल में अपना इलाज कराने पहुंचे थे। रांची की एक गर्भवती महिला भी कोरोना पॉजिटिव निकली। धनबाद के गोमो में भी एक संक्रमित की पहचान की गई है।

राज्य में अब 275 सक्रिय मरीज, 192 हो चुके हैैं स्वस्थ, कुल संक्रमितों की संख्या 477

अस्पताल ने इलाज शुरू करने से पहले सैंपल जांच के लिए कोलकाता स्थित मेडिका अस्पताल भेजा तो उसमें चार के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। बताया जाता है कि इनमें रांची, गिरिडीह, गुमला और धनबाद के एक-एक मरीज हैं। इनमें गुमला का सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति भी शामिल है जिसका इलाज अभी रिम्स में हो रहा है। 

गढ़वा में मिले कोरोना के दो नए मरीज, कांके की गर्भवती महिला भी संक्रमित

इधर, रांची के रिम्स स्थित लैब में हुई जांच में भी तीन नए पॉजीटिव केस मिलेे। इनमें दो मरीज गढ़वा तथा एक रांची के हैं। रांची की मरीज कांके की रहनेवाली महिला है जो गर्भवती है। राज्य में कोराना के 18 नए मरीज मिलने से अब राज्य में 260 सक्रिय मरीज हो गए हैं। वहीं, 213 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में अबतक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 477 हो गई है।

आज झारखंड में मिले 18 कोरोना पॉजिटिव

  1. जमशेदपुर : 06
  2. रांची : 04
  3. गुमला : 02
  4. बोकारो : 03
  5. धनबाद : 01
  6. गढ़वा : 02


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.