Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update: झारखंड में बिगड़े हालात, आज 21 मौतें, 2296 नए मामले; जानें ताजा हाल

Jharkhand Corona Update रविवार को झारखंड में कोरोना से 21 मौतें हो गईं। 2296 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। दुमका में 128 कोडरमा में 70 बोकारो में 57 साहिबगंज में 55 हजारीबाग में 54 पलामू में 34 पाकुड़ में 26 नए मरीज मिले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 10:15 PM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 05:11 AM (IST)
Jharkhand Corona Update: झारखंड में बिगड़े हालात, आज 21 मौतें, 2296 नए मामले; जानें ताजा हाल
Jharkhand Corona Update: झारखंड में कोरोना के मामले बेतहाशा बढ़ रहे हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Corona Update Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोाना से त्राहिमाम मचा है। आज फिर 21 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। बीते 2 दिनों में 34 लोगों की मौत से पहले से ही लोग दहशत में हैं। रविवार को झारखंड में कोरोना से 21 मौतें, और 2296 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। दुमका में 128, कोडरमा में 70, बोकारो में 57, साहिबगंज में 55, हजारीबाग में 54, पलामू में 34, पाकुड़ में 26, नए मरीज मिले।

loksabha election banner

रविवार को राज्य में 2,296 नए संक्रमित मिले। रांची में रिकार्ड 1,076 नए मरीज मिले। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 362 तथा दुमका में 128 मरीजों की पहचान हुई। अन्य जिलों में सौ से कम संख्या में मरीज मिले हैं। रविवार को राज्य में 21 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 14 रांची के हैं। पूर्वी सिंहभूम में भी चार तथा धनबाद, गोड्डा और पाकुड़ में भी एक-एक मरीज की मौत हो गई।

झारखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को भी शाम तक राज्य के लगभग आधे जिले में 510 मरीज मिल चुके थे। हालांकि रांची, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद आदि जिलों की रिपोर्ट शाम तक नहीं मिल पाई थी, जहां बड़ी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। रविवार को दुमका में 128, कोडरमा में 70, बोकारो में 57, साहिबगंज में 55, हजारीबाग में 54, पलामू में 34, पाकुड़ में 26, लोहरदगा में 25, गढ़वा में 20, गोड्डा में 19, सिमडेगा में 10, सरायकेला खरसावां में सात, गिरिडीह में पांच नए मरीज मिले।

धनबाद में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के जिलाध्यक्ष डॉ बीके सिंह और उनके परिवार के 5 सदस्य भी संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि एक दिन पूर्व राज्य में 2,373 संक्रमित मिले थे। यह दूसरी लहर का सर्वाधिक तथा अबतक का दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। राज्य में पिछले एक सप्ताह में पॉजिटिविटी रेट लगभग सात फीसद रही है। इधर, राज्य में कोरोना से होनेवाली मौत की संख्या भी अधिक हो गई है। शनिवार को राज्य में 17 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई थी।

झारखंड में ऐसे बढ़ रहे कोरोना के दैनिक मामले

  • 1 अप्रैल : 690
  • 2 अप्रैल : 694
  • 3 अप्रैल : 873
  • 4 अप्रैल : 788
  • 5 अप्रैल : 1,086
  • 6 अप्रैल : 1,264
  • 7 अप्रैल : 1,312
  • 8 अप्रैल : 1,882
  • 9 अप्रैल : 1,925
  • 10 अप्रैल : 2,373
  • 11 अप्रैल : 510 (13 जिले में शाम छह बजे तक) 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.