Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज कोरोना से 4 की मौत, अब तक 237 की गई जान

Jharkhand Coronavirus Death Cases आज गुरुवार को हुई मौत में दो मृतक धनबाद के एक सिमडेगा और एक रांची के धुर्वा के रहने वाले थे। बुधवार को भी 10 लोगों की मौत कोरोना से हुई थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 02:21 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 07:22 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज कोरोना से 4 की मौत, अब तक 237 की गई जान
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज कोरोना से 4 की मौत, अब तक 237 की गई जान

रांची, जेएनएन। Jharkhand Coronavirus Death Cases झारखंड में आज गुरुवार को कोरोना वायरस से 4 मरीजों की मौत हो गई है। सभी की मौत रांची के रिम्स में हुई है। वे रिम्‍स के कोविड वार्ड में भर्ती थे। 4 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही झारखंड में अब तक कोरोना से 237 मरीजों की मौत हो गई है। हालांकि इनमें से कई गंभीर बीमारियों से भी पीड़‍ित थे।

loksabha election banner

बता दें कि कल बुधवार को भी 10 लोगों की मौत कोरोना से हुई थी। आज हुई मौत में से दो धनबाद, एक सिमडेगा और एक रांची के धुर्वा के रहने वाले थे। धनबाद के एक मृतक पत्रकार हैं। वह रिम्‍स के आइसीयू में भर्ती थे। बताया गया कि वे बाथरूम के लिए गए थे। वहीं वे बेसुध हो गए। रांची का मरीज कल ही रिम्‍स में भर्ती हुआ था।

सिमडेगा का मरीज 9 अगस्‍त को रिम्‍स में भर्ती हुआ था। धनबाद का एक और मरीज 8 अगस्‍त को ही रिम्‍स में भर्ती हुआ था। चारों की आज मौत हो गई। सभी की उम्र 50 प्‍लस है। पिछले कई दिनों से झारखंड में लगभग 10 कोराेना मरीजों की मौत रोजाना हो रही है। झारखंड में अब तक सबसे ज्‍यादा मौत पूर्वी सिंहभूम में हुई है। यहां 70 से अधिक लोगों की जान कोरोना से चली गई है।

रांची में भी लगभग 35 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। धनबाद में 20 से अधिक, हजारीबाग में 13, साहिबगंज में पांच, सरायकेला में चार, गिरिडीह में 6 और गोड्डा में तीन लोगों की मौत इस महामारी से हुई है। कल बुधवार को जमशेदपुर के 7 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। इनमें से पांच की मौत टाटा मेन हॉस्‍पीटल में और दो मरीजों की मौत एमजीएम अस्पताल में हुई थी। इन मरीजों में ज्यादातर वृद्ध थे। वे कई अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थे। कल ही धनबाद के एक मरीज की मौत रांची के रिम्स में हुई थी। वह रेलवे अस्पताल धनबाद में हेड नर्स थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.