Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update@8May: झारखंड में आज कोरोना से 141 मौतें, 6112 नए मामले; Latest Update

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में आज 6112 नए संक्रमित मिले जबकि 5953 मरीज स्वस्थ हुए। आज भी राज्य में 141 मरीजों की मौत हो गई। रांची में आज 827 कोरोना संक्रमित मिले जबकि 1033 मरीज स्वस्थ हुए। आज भी 42 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 10:52 PM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 10:52 PM (IST)
Jharkhand Corona Update@8May: झारखंड में आज कोरोना से 141 मौतें, 6112 नए मामले; Latest Update
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज 6,112 नए संक्रमित मिले, 141 मरीजों की मौत हो गई।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में एक बार फिर छह हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। शनिवार को राज्य में 45,658 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 6,112 संक्रमित पाए गए। लगातार दूसरे दिन यहां प्रत्येक सौ लोगों की जांच में 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले, इतने लोगों की जांच में 16 से 19 लोग संक्रमित मिल रहे थे। राहत की बात यह भी है कि राज्य में स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को भी राज्य में 5,953 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए।

loksabha election banner

आज 6,112 नए संक्रमित मिले, 5,953 मरीजों ने दी कोरोना को मात

राज्य में कोरोना मामले में होनेवाली वृद्धि में भी कमी आई है। यहां 24-30 अप्रैल के बीच कोरोना के मामले प्रतिदिन तीन फीसद की दर से बढ़ रहे थे। अब यह दर एक से सात मई के बीच घटकर औसत 2.04 फीसद हो गई है। वहीं, राज्य में 24 अप्रैल को कोरोना के मामले 26 दिनों में दोगुना हो रहे थे। अब मामले के दोगुना होने में 35 दिन लग रहे हैं। इधर, रांची में शनिवार को 836 नए संक्रमित मिले, जबकि इससे अधिक 1,033 मरीज स्वस्थ हुए। रांची में लगातार दूसरे दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। शनिवार को रांची से अधिक पूर्वी सिंहभूम में 1,025 नए मरीज मिले। हालांकि यहां भी 911 मरीज स्वस्थ हुए।

शनिवार को 141 मरीजों की गई जान

राज्य में बड़ी संख्या में संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद भी मरीजों की होनेवाली मौत चिंता का कारण बनी हुई है। यहां शनिवार को भी 141 मरीजों की जान चली गई। रांची में 42, पूर्वी सिंहभूम में 25, धनबाद में 11, हजारीबाग में नौ, बोकारो व चतरा आठ-आठ, कोडरमा में सात, गिरिडीह में पांच, लोहरदगा में चार, जामताड़ा व पश्चिमी सिंहभूम में तीन, पलामू, देवघर, खूंटी, लातेहार, रामगढ़ व गोड्डा में दो-दो तथा सरायकेला, गढ़वा, सिमडेगा व दुमका में एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई है।

रांची सहित 11 जिलों में नए संक्रमित से अधिक पुराने मरीज हुए स्वस्थ

राज्य के 11 जिले में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। इनमें रांची, धनबाद, दुमका, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, सिमडेगा, सरायकेला तथा पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। राज्य में नए संक्रमित मिलने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 61,195 हो गई है।

शनिवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ

  1. बोकारो  729  457
  2. चतरा 194  42
  3. देवघर 189 110
  4. धनबाद  172  187
  5. दुमका 33  125
  6. पूर्वी सिंहभूम 1025  911
  7. गढ़वा 170  28
  8. गिरिडीह 259  168
  9. गोड्डा 61  76
  10. गुमला 167  294
  11. हजारीबाग 271  532
  12. जामताड़ा 110   67
  13. खूंटी 185   148
  14. कोडरमा  197  201
  15. लातेहार 135  25
  16. लोहरदगा 172   478
  17. पाकुड़ 63   25
  18. पलामू  433  324
  19. रामगढ़ 224  187
  20. रांची 836  1,033
  21. साहिबगंज 57  57
  22. सरायकेला 84  116
  23. सिमडेगा 103   111
  24. पश्चिमी सिंहभूम 243  251

राज्य में ऐसा है कोरोना संक्रमण का वर्तमान ट्रेंड

दिन - नए संक्रमित - स्वस्थ हुए - मौत

  • 26 अप्रैल 5,647 4,018 124
  • 27 अप्रैल 6,020 4,247 131
  • 28 अप्रैल 8,075 4,362 149
  • 29 अप्रैल 5,961 4,755 145
  • 30 अप्रैल 5,961 4,665 130
  • 1 मई 6,323 4,770 159
  • 2 मई 4,738 4,541 115
  • 3 मई 6,899 5,614 129
  • 4 मई  5,974  5,810   132
  • 5 मई  5,770  5,804  141
  • 6 मई 6,974   5,740  133
  • 7 मई  5,973  5,293  136
  • 8 मई  6,112  5,953  141 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.