Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना से 11 नए मरीजों की मौत, अब तक 432 की गई जान

Jharkhand Coronavirus Cases News Updates जमशेदपुर में 7 और रांची गिरिडीह धनबाद व कोडरमा में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 11:56 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 11:58 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना से 11 नए मरीजों की मौत, अब तक 432 की गई जान
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना से 11 नए मरीजों की मौत, अब तक 432 की गई जान

रांची, जासं। कोरोना के तेज संक्रमण के बीच शुक्रवार को 1137 नए संक्रमितों की पहचान हुई, वहीं पीएमसीएच धनबाद की 62 वर्षीय महिला चिकित्सक डॉ. वेणु चौधरी समेत 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में 7 और रांची, गिरिडीह, धनबाद व कोडरमा के एक-एक संक्रमितों की मौत हुई है। बढ़ते संक्रमण के बीच राहत देने वाली बात है कि विभिन्न जिलों से 639 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 23,445 हो गया है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 11638 हो गई है।

loksabha election banner

कई बीमारियों से जूझ रही थीं डॉ. वेणु

डॉ. वेणु चौधरी पीएमसीएच धनबाद के पीएसएम विभाग में पदस्थापित थीं। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 22 दिनों पहले वह पीएमसीएच में भर्ती हुई थीं। उन्हें अस्थमा और किडनी से जुड़ी बीमारियों सहित कई अन्य समस्याएं भी थीं। दो दिनों से रांची के इरबा स्थित मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर उनका इलाज चल रहा था।

पूर्वी सिंहभूम में 313 और रांची में 94 संक्रमित

शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम में सर्वाधिक 313 मरीज मिले, जबकि रांची जिले में 94 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं बोकारो में 147 मामले मिले हैं। धनबाद, रामगढ़, गिरिडीह और खूंटी में भी मरीजों की संख्या अधिक रही। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब 35,604 हो गया है। इनमें अबतक 23445 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 432 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि ज्यादातर मरीज विभिन्न गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

कहां-कितने संक्रमित

बोकारो 147, चतरा 5, देवघर 10, धनबाद 83,  दुमका 14, पूर्वी सिंहभूम 313, गढ़वा 30, गिरिडीह 62, गोड्डा 11, गुमला 15, हजारीबाग 36, जामताड़ा 6, खूंटी 50, कोडरमा 43, लातेहार 19, लोहरदगा 17, पाकुड़ 3, पलामू 19, रामगढ़ 79, रांची 94, साहिबगंज 25, सरायकेला 4, सिमडेगा 33 और पश्चिमी सिंहभूम में 19 नए मरीज मिले हैैं।

कहां कितने हुए स्वस्थ

बोकारो 30, चतरा 12, देवघर 22, धनबाद 17, दुमका 17, पूर्वी सिंहभूम 152, गढ़वा 4, गोड्डा 5, गुमला 3, हजारीबाग 34, खूंटी 36, कोडरमा 26, लातेहार 27, लोहरदगा 30, पलामू 52, रामगढ़ 16, रांची 96, साहिबगंज 9, सरायकेला 3, पश्चिम सिंहभूम में 41 मरीज स्वस्थ हुए।

कोरोना मीटर

नए मरीज : 1137

गुरुवार को हुई मौत : 11

एक दिन पूर्व मिले मामले : 1365

सक्रिय मरीज : 11,638

अब तक स्वस्थ : 23,758

कोरोना के कुल मामले : 35,604

अबतक मौत : 432

गुरुवार को हुई जांच : 19,967

अबतक हुई जांच : 6,88,680

जिलावार सक्रिय मामले

बोकारो : 467

चतरा : 139

देवघर : 150

धनबाद :  607

दुमका : 144

पूर्वी सिंहभूम : 2367

गढवा : 311

गिरिडीह : 329

गोडडा : 53

गुमला : 197

हजारीबाग : 500

जामताड़ा : 105

खूंटी : 207

कोडरमा : 354

लातेहार : 283

लोहरदगा : 106

पाकुड़ : 86

पलामू : 212

रामगढ़ : 516

रांची : 3138

साहिबगंज :  259

सरायकेला : 254

सिमडेगा : 186

पश्चिमी सिंहभूम : 327

28 अगस्त तक स्वस्थ मरीज

बोकारो : 816

चतरा : 437

देवघर :  1039

धनबाद : 2203

दुमका :  247

पूर्वी सिंहभूम : 3591

गढ़वा : 799

गिरिडीह : 1324

गोडडा : 685

गुमला : 545

हजारीबाग :  1094

जामताड़ा : 222

खूंटी : 444

कोडरमा : 836

लातेहार : 577

लोहरदगा : 433

पाकुड़ : 363

पलामू : 1251

रामगढ़ : 762

रांची : 3809

साहिबगंज : 438

सरायकेला : 556

सिमडेगा : 776

पश्चिमी सिंहभूम : 891


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.